VIDEO: जयमाला की जगह दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाए जहरीले सांप, दिया खास संदेश

VIDEO: जयमाला की जगह दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाए जहरीले सांप, दिया खास संदेश

नई दिल्ली। शादी के कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे। कभी शादी के फनी वीडियो वायरल होते हैं तो कभी शादी में दूल्हा-दुल्हन के अनोखे एंट्री का वीडियो वायरल होता है, लेकिन इन दिनों शादी का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी के जयमाल का सीन शूट किया गया है, लेकिन ये जयमाल बेहद खास है, क्योंकि ये फूलों के हार से नहीं बल्कि सांपों से किया जा रहा है। जी हां दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को सांपों की माला पहनाकर जयमाल कर रहे हैं।

 Weird Marriage: Bride and Groom exchange snake instead of Garlands in their wedding, Video goes viral

शादी का डरावना वीडियो

शादी में जयमाला की रस्म बेहद खास है। सात फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को फूलों के हारक पहनाते हैं। शादी की इस रस्म का एक बड़ा ही डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के गले में सांप की माला डालते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में दूल्हा-दुल्हन सफेद शादी के जोड़े में है। लड़की ने हरे रंग की चूड़ियां पहनी हैं। आसपास बहुत के लोगों की भीड़ है। जय़माला के लिए दोनों एक दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं।

जिसके बाद पहले दुल्हन दूल्हे के गले में एक सांप डालती है। वीडियो में सांप कोबरा जैसा दिख रहा है। दुल्हन दूल्हे में कोबरा सांप डालने के बाद सीधी खड़ी हो जाती है, जिसके बाद दूल्हा एक भारी भरकम अजगर सांप दुल्हन के गले में डालता है। अजगर इतना भारी है कि दुल्हन उसका वजन संभाल नहीं पाती, वो डगमगा जाती है। हालांकि ये वीडियो पुराना है। साल 2010 में महाराष्ट्र के बीड़ में ये शादी हुई थीं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शादी करने वाले जोड़े स्थानीय वन अधिकारी सिद्धार्थ सोनावाने और श्रुस्ति औसरमल हैं। साल 2010 में दोनों ने पारंपरिक तरीके से शादी ही और अपनी शादी को अनोखा रूप देने और जानवरों के प्रति अपने प्यार को दर्शाने के लिए दोनों ने सांपों से जयमाला की। शादी के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया था। अब एक बार फिर इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+