कुंभकर्ण का वध देख गम में डूबे दर्शक, बोले- राम की तरफ हैं, लेकिन कुंभकर्ण के मरने से दुखी
नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर फिर से रामानंद सागर की 'रामायण' को टेलीकास्ट किया जा रहा है। लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। फिर से शुरू हुए रामायण और महाभारत के चलते दूरदर्शन की टीआरपी काफी बढ़ गई है। सोमवार को प्रसारित हुए रामायण के एपिसोड में कुंभकर्ण के नींद से जागने और वध को दिखाया गया। कुभंकर्ण के वध के बाद वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। कुछ लोग उसकी तारीफ करते दिखे तो कुछ उसकी मौत का शोक मनाते।

ट्विटर यूजर्स ने कुंभकर्ण की जमकर तारीफ की
जब एपिसोड में राम ने कुंभकर्ण का वध किया तो लोग दुखी हो गए और सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। ट्विटर पर #Kumbhkaran हैशटैग टॉप ट्रेंड करने लगा। कुछ ट्विटर यूजर्स ने कुंभकर्ण की जमकर तारीफ कर रहे थे। तो किसी ने अपनी तुलना कुंभकर्ण से की। लोगों ने कुंभकर्ण की तुलना भाई का साथ देने में लक्ष्मण से की। वहीं कुछ यूजर्स उसे अच्छा इंसान बताने लगे। वहीं कुछ लोगों ने इस पर मजेदार मीम्स बनाकर बताया कि वो लॉकडाउन में घर पर रहते हुए खा रहे हैं और सो रहे हैं।
ट्विटर पर कुंभकर्ण के लिए तारीफों की बौछार
कल के एपिसोड में कुंभकर्ण ने रावण को उसके विनाश की याद दिलाई। जगदम्बा के रूप माता सीता का हरण करने के लिए वह रावण को अपने ही पूर्वजों के दिए श्राप को याद दिलाता है। कुंभकर्ण रावण को उसकी धर्मनीति याद दिलाता है। लेकिन रावण टस से मस नहीं होता। बाद में जो बातें कुंभकर्ण ने दूसरे भाई विभीषण से कहीं, वे भी दिल को छू गईं। उसने विभीषण से कहा कि भाई,भाई की भुजा होता है। बस फिर तो कुंभकर्ण का यही ज्ञान और समझाने का तरीका लोगों को भा गया और ट्विटर पर कुंभकर्ण के लिए तारीफों की बौछार होने लगी।
लोग बोले-ज्ञान मे भी कुम्भकर्ण ने विभिषण और रावण को चुप करा दिया
रामायण में जब वध वाला सीन आया तो मानों लोग भावुक हो गए। राम के तीरों ने पहले कुंभकर्ण की बाजुओं को अलग कर देते हैं। फिर उसका सिर कटकर समुद्र में जा गिरता है। इस तरह कुंभकर्ण के वध से लोग शोक मनाने लगे ट्विटर पर लोगों ने उनकी तारीफ में ऐसे कमेंट्स किए...












Click it and Unblock the Notifications