जानिए इस कुत्ते में ऐसा क्या है खास जो 18 लाख रुपये में हुआ नीलाम
नई दिल्ली, 09 नवंबर। डॉग इंसान का सबसे वफादार मित्र कहा जाता है। मौका पड़ने पर अपने मालिक की जान बचाने के लिए वो अपनी जान तक की बाजी लगा देता है। सोशल मीडिया पर आए दिन डॉग की क्यूट शरारतों से भरे वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इन दिनों एक कुत्ता किसी और वजह से सुर्खियों में बना हुआ है।

नीलामी की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर इस कुत्ते की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। ये खूबसूरत नजर आने वाला डॉग चीन का है जिसे अब नीलाम किया गया है। इसकी नीलामी की कीमत जानकर सब आप भी हैरान हो जाएंगे।

इसका मालिक छोड़ गया था पेट हाउस
दरअसल, इस कुत्ते को इसका मालिक लगभग 7 साल पहले एक पेट हाउस में छोड़ कर चला गया था। उसके बाद कभी इसे लेने या हाल चाल तक लेने नहीं आया और ना ही पेट हाउस का रेंट पे किया। जब इसका मालिक नहीं आया तो ये बहुत दुखी थी और इसकी न्यूज सोशल मीडिया और मीडिया पर 2018 में ये न्यूज जमकर वायरल हुई और लोग इस डॉग के प्रति बहुत भावुक हो गए।
Recommended Video

डेंग-डेंग नाम के इस कुत्ते की कोर्ट के आदेश पर हुई नीलामी
डेंग-डेंग नाम के इस कुत्ते की ब्रीड शिबू इनू है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर इसे नीलाम किया गया।कोर्ट के आदेश के बाद पेट सेंटर ने इसे मैराथन ऑनलाइन ऑक्शन पर इसे रखा गया। हालांकि नीलामी 24 घंटे तक चलने वाली थी, लेकिन इसे पांच घंटे के लिए बढ़ा दिया गया।

480 लोगों ने लगाई बोली, 18 लाख रुपये में हुआ नीलाम
इस प्यारे से डॉगी की जब बोली लगाई गई तो इसे लेने के लिए 480 लोगों ने लगाई। अंत में डॉग 160,000 युआन बोली लगाने वाले शख्स को ये डॉग दिया गया। यानी भारतीय कीमत के अनुसार ये डॉग लगभग 18 लाख रुपये के नीलाम हुआ।
Dog is auctioned for $ 25,000 after 7 years of being abandoned
— KENKENMANDRIQUE (@KENKENKHEMON) November 5, 2021
Abandoned by the former owner at a pet training center since 2014, Deng Deng was lonely for a long time before attracting interest at an auction.#shiba pic.twitter.com/Hv1fCGFIKb
जानें ये डॉग इतना मंहगा क्यों है
बता दें शीबा इनु बहुत प्यार डॉग होता है ये जापान का शिकारी कुत्ते की ब्रीड का होता है। जापान में पाए जाने वाले कुत्तों की नश्लों में से ये खास नस्ल होती है। इस डॉग में तेज दिमाग होता है और घने बालों और अच्छी सेहत के कारण ये काफी आकर्षक होते हैं। हाइट में छोटे और अलर्ट और फुर्तीले होने के कारण ये पहाड़ी इलाकों में लंबी पैदल यात्रा कर लेता है। इसके छोटे फर और लोमड़ी जैसा चेहरा होता है।












Click it and Unblock the Notifications