किडनैपर के प्यार में मां-बाप को भूला बच्चा, वायरल VIDEO देख भावुक हुए लोग
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें किडनैप हुए एक बच्चे को पूरे 14 महीने के बाद रेस्क्यू किया गया। मगर बच्चे ने इसके बाद जो रिएक्शन दिया, उसे देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा उस शख्स की गोद में है, जिसने उसे कुछ महीनों पहले किडनैप किया था। तब बच्चा पृथ्वी सिर्फ 11 महीने का ही था।

जब बच्चे को 14 महीने के बाद रेस्क्यू किया गया तो वो रोने लगा। बच्चे के रोने का वीडियो वायरल हो रहा है। मगर साथ ही देखने वाली बात है कि वो किडनैपर से दूर नहीं जाना चाहता और उससे लिपट रहा है।
कई लोगों का कहना है कि ये मामला किडनैपिंग का तो है मगर जिस शख्स ने बच्चे को किडनैप किया है, वो आदमी उसी का बाप है। अपने बेटे को बीवी से वापस पाने के लिए उसने ये प्लानिंग की। लोगों का दावा है कि शख्स की बीवी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद वो बच्चा लेकर भी चली गई थी।
उसके बाद ये शख्स किडनैपर बना और इसने अपने ही बेटे को अगवा कर लिया। ताकि वो अपने बच्चे के साथ समय बिता सके। मगर फिर जब पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि बच्चा कहां है। हालांकि ये किडनैपर शख्स बच्चे का पिता ही है, वनइंडिया हिंदी इस बात की पुष्टि नहीं करता है।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का पूरा नाम तनुज चाहर है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। वो अलीगढ़ (यूपी) में रिजर्व पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था, मगर फिलहाल वो सस्पेंड था। तनुज पहले यूपी पुलिस की स्पेशल टीम और सर्विलांस टीम का हिस्सा रह चुका है। पुलिस की ज्यादातर चीजों से वो अच्छी तरह वाकिफ था।
यही वजह है कि उसने जब बच्चे को किडनैप किया तो उसने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया। वो पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहता था। TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बच्चे की मां का रिश्तेदार है। आरोपी इतना शातिर था कि वह एक ही परिचित से दोबारा नहीं मिलता था।
अपनी पहचान छिपाने के लिए वह कभी-कभी दाढ़ी बढ़ा लेता था या अपनी सफेद दाढ़ी को रंग लेता था। वो नए लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करता था और पृथ्वी को अपना बेटा मानता था।












Click it and Unblock the Notifications