केरल पुलिस का अजीब कारनामा! पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर कर दिया इलेक्ट्रिक स्कूटर का चालान

नई दिल्ली, सितंबर 08। पिछले कुछ सालों के अंदर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। केंद्र के साथ-साथ तमाम राज्य सरकारें ईवी को प्रमोट कर रही हैं, क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल से जरा भी पॉल्यूशन नहीं होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केरल पुलिस ने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने की वजह से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक का चालान कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह मामला बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और केरल पुलिस की काफी फजीहत हो रही है।

6 सितंबर का है मामला

6 सितंबर का है मामला

केरल पुलिस का यह कारनामा क्या फेसबुक और क्या ट्विटर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ई चालान की फोटो को देखकर पता चलता है कि यह मामला 6 सितंबर का है और यह चालान मलप्पुरम जिले के नीलांचेरी में हुआ था। सोशल मीडिया पर ई चालान की फोटो पोस्ट करने वाले यूजर ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी इस पोस्ट में टैग किया है और मामले को देखने की अपील की है।

कौन सी ईवी पर हुआ है चालान?

कौन सी ईवी पर हुआ है चालान?

जानकारी के मुताबिक, केरल पुलिस ने एथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने के चलते 250 रुपए का चालान किया। चालान की रसीद में मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 213(5)(ई) का जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक व्हीकल में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि ईवी से पॉल्यूशन नहीं होता है।

फ्यूल कम होने की वजह से हुआ था चालान

फ्यूल कम होने की वजह से हुआ था चालान

बता दें कि इस तरह का अजीबोगरीब चालान कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले केरल में ही एक व्यक्ति पर उसकी बाइक में पर्याप्त फ्यूल नहीं होने की वजह से चालान हुआ था। यह इसी साल जुलाई का मामला है। केरल पुलिस के द्वारा भेजे गए ई चालान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें भी चालान की राशि 250 रुपए थी।

कार में हेलमेट नहीं पहनने को लेकर हुआ था चालान

कार में हेलमेट नहीं पहनने को लेकर हुआ था चालान

इसके अलावा सबसे हैरान करने वाला मामला तो यूपी से सामने आया था, जहां एक कार चालक को हेलमेट नहीं पहनने की वजह से उसका चालान हो गया था। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए कार चलाते वक्त लगातार हेलमेट पहना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+