महिला ने अपने पालतू कुत्ते को पहनाई दूल्हे वाली ड्रेस, अब इंटरनेट पर कश्मीर से आया 'रिश्ता'
नई दिल्ली। आजकल के दौर में युवा अपने जीवनसाथी की तलाश इंटरनेट या मेट्रोमोनियल साइट्स पर कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया(social media) पर ऐसे ही एक अनोखे भविष्य के दूल्हे की फोटो वायरल हो रही हैं। मजेदार बात यह है कि, ये दूल्हा(Groom) कोई लड़का नहीं है, बल्कि एक प्यारा सा कुत्ता है। दरअसल केरल (kerala) के एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते (keral pet groom) की बढ़िया पार्टी वाले कपड़े पहनाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस स्मार्ट दूल्हे के लिए इंटरनेट पर एक दुल्हन खोज रहा है।
Recommended Video

इसे दुल्हन की है तलाश
एक पारंपरिक कासवु मुंडू(लुंगी) और एक गुलाबी शर्ट पहने कुत्ते की तस्वीर वायरल हो रही है। कुत्ता अपनी मालकिन के सहारे दो पैरों पर खड़ा दिख रहा है। वहीं एक अन्य फोटो में वह एक केरल की पारंपरिक भोजन की थाली के सामने बैठा दिख रहा है। इस थाली में केले के पत्तों पर कई तरह के शाकाहारी भोजन परोसे गए हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि, अगर कोई अपनी सुंदर बेटी की शादी करने के लिए एक सुंदर मलयाली लड़के की तलाश है.....।

कश्मीर से आया रिश्ता
ये फोटो ट्विटर और फेसबुक पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। फोटो के फेसबुक पर कई मीम्स पेजों पर भी शेयर किया जा रहा है। @oyesuna नाम की एक यूजर ने अपनी एक फ्रेंड को टैग करते हुए लिखा कि गब्बू(पालतू कुत्ता) तो तैयार करो दुल्हन ढूंढने के लिए। वहीं कश्मीर की रहने वाली एक ट्विटर यूजर्स Bisma @ali_tenzu ने अपनी पालतू फीमेल डॉग के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा मेरी लड़की यहाँ है, वह कश्मीर से है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ ये अनोखा दूल्हा
वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर kathryn @katfromahat ने लिखा कि, यह कुत्ता मेरे कॉलेज के बैच के ज्यादातर लड़को से बेहतर है। उन दिनों कॉलेज में कढ़ाई के साथ बेल बॉटम और प्रिंटेड शर्ट फैशन में थी। इस पोस्ट को अभी तक सैकड़ों लोगों ने शेयर और लाइक किया है। पोस्ट पर लोग मीम्स के साथ मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications