केरल के पेंटर ने जीती 12 करोड़ रुपए की लॉटरी, 5 घंटे पहले ही खरीदा था टिकट

केरल का एक पेंटर ने 12 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। उसने 5 घंटे पहले ही लॉटरी का टिकट खरीदा था।

तिरुवनंतपुरम, 17 जनवरी। कहते हैं जब खुदा देता है तो छप्पर फाड़ के देता है, लेकिन वह कब और कैसे देगा यह कोई नहीं जानता। केरल का एक पेंटर इसकी मिसाल बना है, जिसने 12 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। केरल के कोट्टायम के रहने वाले एक पेंटर की किस्मत लॉटरी का टिकट खरीदने के 5 घंटे के अंदर ही चमक गई और अब वह 12 करोड़ रुपए का मालिक बन चुका है। सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर लॉटरी का पहला पुरस्कार उसी ने जीता, जिसकी राशि 12 करोड़ रुपए रखी गई थी।

XG 218582 नंबर ने बदल की सदानंदन की किस्मत

XG 218582 नंबर ने बदल की सदानंदन की किस्मत

अयमानम के आसपास के कुदायमपडी के मूल निवासी सदानंदन उर्फ ​​सदन ने तिरुवनंतपुरम में लकी ड्रा से कुछ घंटे पहले रविवार सुबह एक विक्रेता से XG 218582 नंबर वाला लॉटरी टिकट खरीदा और 5 घंटे के अंदर ही सदानंदन का सब कुछ आनंदमय हो गया। सदानंदन ने मीडिया को बताया पास के बाजार से मीट खरीदने के लिए जाते वक्त मैंने सेलवान (लॉटरी टिकट विक्रेता) से आज सुबह ही टिकट खरीदा था। यह टिकट कोट्टायम शहर के एक लॉटरी एजेंट बिजी वर्गीज ने कुडेमपाडी के पास पांडवम में लॉटरी विक्रेता कुन्नेपरंबिल सेलवन को बेचा था।

पिछले 50 सालों से पेंटिंग का काम करते हैं सदानंदन

पिछले 50 सालों से पेंटिंग का काम करते हैं सदानंदन

बता दें कि सदानंदन पिछले 50 सालों से पेंटिंग का काम करते हैं। यह पूछे जाने पर कि वह इस राशि का क्या करेंगे, इस पर सदानंदन के कहा कि वह अपने बच्चों सनीश और संजय का जीवनस्तर सुधारने के लिए इस राशि का इस्तेमाल करेंगे।

Recommended Video

    Kerala: शख्स ने लॉकडाउन में बटोरी दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की 145 Degree | वनइंडिया हिंदी
    300 रुपए की लॉटरी टिकट ने बदली 13 लोगों की किस्मत

    300 रुपए की लॉटरी टिकट ने बदली 13 लोगों की किस्मत

    लॉटरी टिकट की कीमत 300 रुपए रखी गई थी। वहीं, द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 3 करोड़ रुपए की राशि रखी गई थी, जो टिकट खरीदने वाले 6 लोगों को बांट दी गई, जबकि तृतीय पुरस्कार के तौर पर 60 लाख रुपए की राशि रखी गई थी, जिसे 6 टिकट विक्रेताओं में बांटा गया। शुरुआत में लॉटरी विभाग ने 24 लाख टिकट छापी थीं। इसके बाद और टिकटों को छापा गया। बता दें कि सितंबर 2021 में केरल के ऑटो ड्राइवर ने 12 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+