Video: 64 की उम्र में फुटबाल को सिर से मारी 'किक', फुर्तीलापन देख उम्र भी शर्मा जाए
उत्साह के बीच उम्र आड़े नहीं आ सकती। केरल के 64 साल के फुटबॉल प्रेमी जेम्स ने यह साबित कर दिया। जेम्स के वायरल वीडियो में इसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल, जेम्स ने यहां पारंपरिक तौर से हटकर फुटबाल खेली है।

जेम्स केरल के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 64 वर्ष हो चुकी है। वह जीवनयापन के लिए लॉरी चलाते हैं लेकिन खेल के लिए उनका प्यार ऐसा है कि अपने कौशल को सुधारने के लिए हमेशा अपने साथ एक फुटबॉल किट रखते हैं। जेम्स के टैलेंट का एक नमूना हम YouTuber और फुटबॉल फ्रीस्टाइलर प्रदीप के इंस्टाग्राम पेज पर हाल में पोस्ट किए गए एक वीडियो में देख सकते हैं। वीडियो में जेम्स फुटबॉल की बाजीगरी करते नजर आ रहे हैं।
प्रदीप वीडियो को पोस्ट करने के साथ लिखते हैं कि मुझे इस 64 वर्षीय व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य मिला, जो अभी भी फुटबॉल खेलता है। जेम्स कई कट्टर फुटबॉल प्रशंसकों के आसानी से शर्मसार कर सकते हैं।
वीडियो क्लिप में क्लिप में जेम्स अपने सिर पर एक फुटबॉल को संतुलित करते हैं। आगे वो गेंद को सिर से ही खेलना जारी रखते हैं। सिर पर फुटबाल के बैलेंस करना और सिर से टाइमिंग के साथ ऊपर की ओर किक करना वाकई अद्भुद है। वीडियो में जेम्स लुंगी और शर्ट पहनकर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं।
दरअसल, जेम्स वायनाड फुटबॉल टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। लेकिन, जैसे-जैसे खिलाड़ी बूढ़े होते गए, अधिकांश ने खेलना बंद कर दिया, जबकि जेम्स ने अपने जीवन में फुटबॉल के साथ-साथ अन्य कर्तव्यों को भी निभाना जारी रखा।












Click it and Unblock the Notifications