अगर किसी को शादी करनी है तो... सलमान की तस्वीर के साथ मैरिज ब्यूरो ने भिड़ाया ऐसा दिमाग, वायरल हुई फोटो
बीते दिनों सलमान खान ने अपना बर्थडे मनाया। इस बीच कर्नाटक की एक मैरिज ब्यूरो एजेंसी ने एक्टर को क्रिएटिव अंदाज में विश किया है कि आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ब्यूरो का पोस्टर भी खूब वायरल हो रहा है।
भारत में क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं है। इसी क्रिएटिविटी का फायदा उठाते हुए हाल ही में मैरिज ब्यूरो ने सलमान खान को अनोखे तरीके से बधाई दी है। ब्यूरो ने सलमान खान की तस्वीर के साथ अपनी ऐड भी दे डाला।

तस्वीर में लिखा हुआ है कि हैप्पी बर्थडे सलमान खान। जल्द शादी करने वाले संपर्क करें। अब इस ऐड की चर्चा जबरदस्त तरीके से हो रही है। सलमान खान की शादी ना होने का इस ऐड एजेंसी ने खूब क्रिएटिव फायद उठाया है।
दावा किया जा रहा है कि ये पोस्ट कर्नाटक की किसी ऐड एजेंसी का है। इसमें कहा गया है कि सिंगल लोग जल्द से जल्द शादी के लिए संपर्क करें। सोशल मीडिया पर इसे कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- सलमान खान के जन्मदिन पर कन्नड़ अखबार में क्रिएटिव ऐड मिला।
मंगलुरू में सुमंगला मैरिज ब्यूरो ने ये ऐड डाला हुआ है। पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लोगों की भी हंसी छूट पड़ी। एक यूजर ने कहा कि वैसे ये पहली बार नहीं है। ये लोग पहले भी सलमान खान, ऐश्वर्या और शाहरुख खान के लिए क्रिएटिव ऐड्स डाल चुके हैं।
एक यूजर ने कहा कि सलमान खान को अब तो शादी कर ही लेनी चाहिए। एक और ने कहा कि सलमान भाई हम सिंगल्स के लिए एक मिसाल हैं।












Click it and Unblock the Notifications