'मैं प्रेग्नेंट थी और मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने पोर्न स्टार से गुपचुप चैटिंग में 8 लाख रुपए उड़ा दिए'
'मैंने जब उसके मोबाइल को देखा तो उसमें फाइल एप के अंदर एक वॉटसएप चैट सेव मिली, जिसमें कुछ तस्वीरें भी थीं।'
कैंसास: किसी भी रिश्ते में सबसे अहम होता है भरोसा...और अगर ये भरोसा कोई तोड़ दे तो फिर उस रिश्ते की बुनियाद हिल जाती है। पति-पत्नी हों या फिर प्रेमी-प्रेमिका...दोनों के बीच प्यार का बंधन सही मायनों में तभी तक कायम रहता है, जब तक भरोसा ना टूटे। हालांकि, कुछ लोग रिश्तों और प्यार की अहमियत नहीं समझते और मौका लगते ही अपने साथी को धोखा दे देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस महिला के साथ, जिसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे उस वक्त धोखा दिया, जब वो उसके ही बच्चे की मां बनने वाली थी।

'गुपचुप तरीके से पोर्न स्टार्स के साथ चैटिंग की'
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, मामला यूएसए के कैंसास का है, जहां इस महिला ने अपनी पूरी कहानी को टिकटॉक पर शेयर किया है। महिला का नाम 'केल्सी' है और टिकटॉक पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। केल्सी ने अपने वीडियो में बताया कि जिस समय वो गर्भवती थी, उस दौरान उसके ब्वॉयफ्रेंड ने 10 हजार डॉलर (करीब 8 लाख रुपए) से भी ज्यादा की रकम एडल्ट साइट ओनलीफैंस पर खर्च कर डाली। यही नहीं, इस दौरान केल्सी का ये ब्वॉयफ्रेंड गुपचुप तरीके से पोर्न स्टार्स के साथ चैटिंग भी करता था।

'तीन साल के रिश्ते में अपनी लत को छिपाया'
टिकटॉक पर केल्सी के इस वीडियो को एक मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में केल्सी की गोद में उनका नवजात बच्चा नजर आ रहा है और स्क्रीन पर कैप्शन के तौर पर लिखा है, 'बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद आपको पता चलता है कि आपके ब्वॉयफ्रेंड ने आपसे और आपके पूरे तीन साल के रिश्ते से अपनी एक लत को छिपाया है। उसने आपके परिवार के भविष्य के लिए सेविंग करने के बजाय हजारों डॉलर ओनलीफैंस पर अश्लील कंटेट देखने में खर्च कर दिए।'

महिला को कैसे पता चली ब्वॉयफ्रेंड की करतूत
केल्सी ने आगे बताया, 'मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने बहुत ज्यादा ब्याज वाले क्रेडिट कार्ड से ये पूरी रकम ओनलीफैंस पर केवल अपनी यौन इच्छाओं को पूरी करने में खर्च कर डाली, लेकिन इसके बावजूद मैं उसके साथ ही रहूंगी, क्योंकि मैं चाहती हूं कि मैं उसे इस लत से छुटकारा दिलाऊं।' अपने ब्वॉयफ्रेंड की इस लत के बारे में केल्सी को कैसे पता चला, इसका खुलासा भी उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है।

'फाइल एप के अंदर एक वॉटसएप चैट सेव मिली'
'नीडटूनॉ.ऑनलाइन' को दिए इंटरव्यू में केल्सी ने बताया, 'एक रात जब मैं अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, तो मेरा ब्वॉयफ्रेंड गलती से अपना मोबाइल वहां छोड़कर चला गया। उस वक्त मेरे बच्चे की उम्र महज चार हफ्ते थी। मैंने जब उसके मोबाइल को देखा तो उसमें फाइल एप के अंदर एक वॉटसएप चैट सेव मिली, जिसमें कुछ तस्वीरें भी थीं।'

'वो पिछले कई साल से सेक्स वर्कर से चैटिंग कर रहा था'
केल्सी ने आगे बताया, 'वो सब देखकर मुझे एहसास हुआ कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड पिछले कई साल से उस सेक्स वर्कर से चैटिंग कर रहा था और साथ ही उसने उसके बहुत सारे अश्लील वीडियो भी खरीदे। मैं तुरंत उसके पास गई और उसे जगाकर इस सबके बारे में पूछा। इसके बाद बहुत सारी बातें खुलकर सामने आईं। इससे पहले भी मैंने उसे एक साइट पर पोर्न कंटेट देखते हुए पकड़ा था, लेकिन उस वक्त उसने कहा था कि ओनलीफैंस पर उसने किसी का कोई अकाउंट सब्सक्राइब नहीं किया है।'

'मुझे उसी वक्त संभल जाना चाहिए था'
केल्सी ने कहा, 'अब मुझे लग रहा है कि जब मैंने उसे पहली बार पोर्न देखते हुए पकड़ा था, उसी वक्त मुझे संभल जाना चाहिए था। जब उसने कहा था कि ओनलीफैंस पर उसने कोई रकम खर्च नहीं की, तभी मुझे वो बात एक रेड सिग्नल के तौर पर लेनी चाहिए थी। मुझे धोखा मिला है, लेकिन मैं उसके साथ रहूंगी और किसी डॉक्टर से उसकी इस लत का इलाज कराऊंगी।'












Click it and Unblock the Notifications