'क्यों किसी को वफा के बदले वफा...' कबाड़ीवाले ने गाया 'तेरे नाम' का गाना, दर्द भरी आवाज सुनकर हो जाएंगे भावुक

वायरल हो रहा वीडियो कबाड़ी वाले का है, जिसमें वो सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का क्यों किसी को वफा के बदले वफा... गाना गा रहा है। बंदे का कमाल का टैलेंट देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Credit: @Mahanaatma1/Twitter

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। कुछ हमें जमकर हंसाते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम उनकी तारीफ करते थकते नहीं। इंटरनेट की दुनिया ने न जाने कितने ही लोगों को उनकी टैलेंट दिखाने का अच्छा-खासा मौका दिया है। कई लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिये आम से खास बन भी गए। रानू मंडल, कच्चा बादाम वाले भुवन बांड्याकर जैसे लोग इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। सोशल मीडिया ने इन लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी। हाल ही में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का एक गाना गाता नजर आ रहा है। कबाड़ी वाले शख्स की शानदार आवाज सुनकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

कबाड़ी वाले ने लगाया सुर

कबाड़ी वाले ने लगाया सुर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदा कबाड़ी वाला है और गाना गा रहा है। शख्स की आवाज में मानो कोई जादू हो। शख्स सलमान खान की मशहूर फिल्म तेरे नाम का क्यों किसी को वफा के बदले...गाना गाता नजर आ रहा है। बंदे का जबरदस्त टैलेंट देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। हर कोई इस कबाड़ी वाले की आवाज सुनकर उसकी तारीफ ही कर रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

ये शानदार वीडियो फिल्म तेरे नाम के डायरेक्टर सतीश कौशिक ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 20 साल बाद भी तेरे नाम का ये गाना लोगों के बीच कितना लोकप्रिय है। मुझे इस फिल्म पर गर्व है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले शख्स गाना गाता है औऱ फिर वही अपना रोजाना का पेपर, प्लास्टिक रद्दी, भंगार वाले बोलने लगता है। वीडियो देख लोग बंदे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'असली टैलेंट तो गांव में मिलता है'

'असली टैलेंट तो गांव में मिलता है'

यूजर्स का कहना है कि असली टैलेंट तो गांवों में मिलता है। एक शख्स ने कहा कि अगर सही से सपोर्ट किया जाए, तो लोग काफी आगे बढ़ सकते हैं। वहीं एक ने कहा कि हमारे यहां टैलेंट की कोई भी कमी नहीं है। बस उसे सही वक्त सही राह नहीं मिल पाता। इस शख्स ने एक बंदे का वीडियो शेयर किया है, जो कबाड़ बेचता हुआ नजर आ रहा है।

शानदार है कबाड़ीवाले की आवाज

शानदार है कबाड़ीवाले की आवाज

वाकई इस कबाड़ी वाले शख्स की आवाज काफी अच्छी है। एक बार में देखने पर लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा कि ये आवाज इसी बंदे की है। वहीं कई लोग इस तरह के टैलेंट को सही जगह दिए जाने की बात कर रहे हैं। लोगों को इस कबाड़ी वाले का कमाल का टैलेंट काफी पसंद आ रहा है और वे इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    नेत्रहीन ने ढोलक थाप पर गाया ऐसा भजन कि कलेक्टर हो गए मगन, सुनिए मंत्रमुग्ध कर देने वाला गीत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+