'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव...' दीपिका पादुकोण के रील पर आए रिकॉर्डतोड़ व्यूज, 185 मिलियन ने देखा वीडियो
Just Looking like a wow: 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव...' जसलीन कौर नाम की बुटीक ओनर का बीते दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। महिला अपने बुटीक के फैशनेबल एथनिक कपड़ों के बारे में स्टाइल में बता रही थी। ऑडियो वायरल होने के एक दिन के बाद ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इसपर एक जबरदस्त रील बनाई। इस रील पर उनके पति से लेकर बॉलीवुड के और भी सितारों के रिएक्शन मिलने लगे। देखते ही देखते वायरल रील और भी तेजी से वायरल होने लगी। लोग भी इसपर जमकर रीमेक बनाने लगे। अब दीपिका पादुकोण के इस रील को रिकॉर्डतोड़ लोगों ने देखा है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की 'वॉव' रील को 185 मिलियन लोगों ने देखा है। एक्ट्रेस की रील के बाद बॉलीवुड सेलेब से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक इस ऑडियो पर रील बनाने लगे। बीते दिन इस ऑडियो पर रिकॉर्डतोड़ रील्स भी बने हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या वायरल हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को कभी भी कुछ भी पसंद आ सकता है। बुटीक वाली लेडी का वीडियो रातोंरात वायरल हुआ तो उसे खुद भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ। उसके ऑडियो ने उसे रातोंरात स्टार बना दिया। अब महिला के सोशस मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। एक दफा इंटरव्यू देते हुए महिला ने बताया कि उसे खुद भी यकीन नहीं आया कि वो एक सेलिब्रिटी बन चुकी है।
महिला ने आगे कहा कि मेरी ऑडियो पर दीपिका पादुकोण ने रील बनाई इस बात पर मेरे लिए यकीन कर पाना ही मुश्किल सा हो गया। अब हर कोई मुझे जानता है। हर कोई मुझे देखकर बोलता है कि अरे ये तो लुकिंग लाइक ए वॉव वाली दीदी हैं। मुझे भी ये सब देखकर काफी खुशी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications