दीपिका पादुकोण के बाद 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव' ट्रेंड में कूद पड़ा अमूल, शेयर की ये फोटो
Amul butter Just looking like wow: इन दिनों हर कोई 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव' वायरल ऑडियो पर रील्स और वीडियोज बनाता दिख रहा है। बीते दिनों दीपिका पादुकोण की रील जमकर वायरल हुई थी और हाल ही में उस रील ने रिकॉर्डतोड़ व्यूज लिए हैं। अब अमूल बटर ने भी बिना पीछे हटे अपने बटर का प्रमोशन इसी वायरल ऑडियो का इस्तेमाल किया है।
अमूल का बटर किसे नहीं पसंद। जब भी बाहर बटर खरीदना होता है तो अमूल का ही ख्याल सबसे पहले मन में आता है। अमूल बटर होता ही इतना टेस्टी है। अब हाल ही में अमूल कंपनी ने अपने बटर का प्रमोशन करने के लिए एक अनोखा आइडिया इजाद किया है, जिसमें अपने बटर को उन्होंने वॉव बताया है।

अमूल ने एक्स पर बटर की तस्वीर शेयर की और ऊपर कैप्शन में लिखा- जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव। इसके बाद कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बरसात सी आ गई। अमूल को भी ट्रेंड के साथ चलता देख लोग काफी खुश हुए और तस्वीर पर जमकर कमेंट्स करने लगे।
बताते चलें कि बीते दिनों बुटीक वाली महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी दुकान के सूट और साड़ियों की तारीफ करती दिखी थी। महिला जिस तरह से कपड़ों के बारे में बता रही थी वो काफी मजेदार था। पूरे जोश के साथ महिला ने अपने बुटीक के बारे में लोगों को बताया तो उसका ऑडियो ही तेजी से वायरल होने लगा।
हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ये महिला कौन है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद खुद महिला ने सामने आकर बताया कि उसे यकीन नहीं हो रहा है कि वो रातोंरात वायरल हो गई। महिला ने बताया कि वो रातोंरात स्टार बन चुकी है और हर कोई उन्होंने वॉव वाली दीदी के नाम से बुलाता है। लोग उनसे मिलना चाहते हैं और उनसे बात करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications