अनोखा रेस्टोरेंट: खाना खाने के बाद ग्राहकों को सोने की सुविधा, एसी कमरे में ले सकते हैं चैन की नींद, VIDEO
जब आप किसी रेस्तरां में पसंदीदा व्यंजन खाने जाते हैं, खाने के बाद आपको झपकी आने लगती है। यहीं कहीं सो जाने का मन करता है। पहले लोग ऐसा सोचते थे, अब हकीकत में ऐसा होने जा रहा है। जॉर्डन के एक रेस्टोरेंट ने खास सुविधा देना शुरू किया है।
यह सुविधा लोगों को बहुत लुभा रही है। इस रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद आप एसी कमरे में चैन की नींद ले सकते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम मोआब है। जो जॉर्डन की राजधानी अम्मान में स्थित है। इस रेस्टोरेंट में जॉर्डन का राष्ट्रीय व्यंजन मनसाफ परोसा जाता है। नींद आए तो वातानुकूलित कमरों में आरामदायक बिस्तरों पर सो सकते हैं।

खास बात यह है कि इस रेस्टोरेंट में केवल मनसाफ ही परोसा जाता है। इस रेस्टोरेंट में मनसाफ़ खाने वालों को खाने के बाद थोड़ी देर की झपकी लेने की सुविधा दे रहा है। मनसाफ में हाई फैट होता है, जिसकी वजह से लोगों को अक्सर खाने के बाद नींद आ जाती है। यह व्यंजन मेमने के मांस, चावल और जमीद (घी) के साथ पकाया जाता है।
बताया जाता है कि इससे पहले लोग मनसाफ को अपने घर पर ही खाया करते थे। क्योंकि इसको खाते ही नींद आ जाती है। इसलिए लोग बाहर खाने की बजाय घर पर ही खाया करते थे। लेकिन इस रेस्टोरेंट की सुविधा को देख लोग अब आसानी से बाहर भी खा सकते हैं।
इस रेस्टोरेंट ने न केवल मनसाफ परोस रहा है, बल्कि लोगों को सोने के लिए बिस्तर भी दिया है। इसके लिए रेस्टोरेंट में एसी रूम्स दिए गए हैं। रेस्तरां के मालिक के बेटे मुसाब मुबेदीन ने बताया कि लोगों को मनसाफ खाने के बाद नींद आती है, इसलिए सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की है।
उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में कुछ ग्राहकों ने हमसे आग्रह किया था कि मनसाफ खिलाने के साथ-साथ बिस्तर भी लगवाएं, क्योंकि बहुत नींद आती है। थोड़ी देर झपकी लेने के लिए विस्तर की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications