SHOCKING! इस महिला की जीभ पर अचानक उगने लगे बाल, ये लक्षण दिखें तो आप भी हो जाइये सावधान!

Tongue turns black: हाल ही में एक अजीबोगरीब मामले में ज्यादा एंटीबायोटिक दवाएं लेने से महिला के चेहरे पर काले धब्बे पड़ने लगे। इसके साथ ही महिला की जीभ पर भी बाल उग आए।

 tongue turns black

Japanese Woman tongue: आजकल किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोग एंटीबायोटिक झट से लेने लगते हैं। बिना डॉक्टरों के सुझाए लोग परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बस खुद डॉक्टर बन जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करना भारी भी पड़ सकता है।

जापान से आया अजीबोगरीब मामला
जापान में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला, जहां एंटीबायोटिक्स लेने के दुष्प्रभावों का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला को एंटीबायोटिक दवा लेने के चलते एक ऐसी बीमारी हो गई, जिसके बाद उसकी जीभ ही काली पड़ गई।

जीभ में उगने लगे बाल
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीबायोटिक दवा लेने का दुष्परिणाम हुआ और महिला की जीभ में बाल उगने लगे। इस परेशानी को लिंगुआ विलोसा निग्रा या ब्लैक हेयरी टंग कहते हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को रेक्टल कैंसर था। अपने इलाज में चल रही दवाओं के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए महिला को माइनोसाइक्लाइन नाम की एक एंटीबायोटिक दी गई।

चेहरे पर भी पड़े काले धब्बे
लेकिन इस दवा से महिला के चेहरे पर काले धब्बों से लेकर जीभ में बाल तक उग आए। फुकुओका यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ मेडिसिन ने बताया कि महिला इलाज के लिए आई थी। लेकिन डॉक्टरों ने देखा कि उसके चेहरे पर काले धब्बे पड़ रहे थे। जैसे ही महिला ने अपना मुंह खोला डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।

क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टरों की मानें तो जीभ पर बाल उगने का कारण आपके खराब स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है। इसलिए मुंह को हमेशा साफ रखने की सलाह दी जाती है। अत्यधिक तंबाकू और सिगरेट पीने से भी ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है। ये जानलेवा बीमारी तो नहीं है लेकिन देखने में चेहरा बहुत खराब लगेगा। ऐसे में जब भी इस तरह के लक्षण आएं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। अब महिला की हालत में सुधार आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+