'पोनीटेल लड़कों को उत्तेजित करती हैं', स्कूल ने किया बैन, जानिए जापानी स्कूलों के अजीब नियम

टोक्यो, 12 मार्च। जापान के स्कूलों में लड़कियों को पोनीटेल (सर के पीछे वाली चोटी) रखने पर रोक लगा दी गई है। इसके पीछे जो वजह बताई गई है वह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। कहा गया है कि पोनीटेल्स बांधने से लड़के उत्तेजित होते हैं।

जापानी स्कूलों में अजीब नियम

जापानी स्कूलों में अजीब नियम

जापानी स्कूल अपने कैंपस में अजीब नियमों के लिए जाने जाते हैं। कई नियम तो ऐसे हैं जिनके बारे में तो आप सोच भी नहीं सकते। इनमें ही लड़कियों की अंडरवियर के रंग का नियम भी है। अब एक नया नियम जारी किया गया है जिसके तहत लड़कियों को पोनीटेल्स रखने से रोका जा रहा है। कहा ये जा रहा है कि लड़कियों का ये हेयरस्टाइल लड़कों को उत्तेजित करता है।

बताया, पोनी टेल्स से कैसे उत्तेजित होते हैं लड़के?

बताया, पोनी टेल्स से कैसे उत्तेजित होते हैं लड़के?

वाइस वर्ल्ड न्यूज की खबर के मुताबिक लड़कियों की पोनी टेल्स बांधने से लड़के उत्तेजित होते हैं। वाइस को एक मिडल स्कूल की पूर्व शिक्षिका ने बताया कि उनसे स्कूल प्रशासन ने कहा कि लड़कियों के पोनीटेल्स बांधने से उनकी गले का हिस्सा खुला रहता है जो लड़कों को उत्तेजित कर सकता है।

सफेद रंग के अंडरवियर का नियम

सफेद रंग के अंडरवियर का नियम

शिक्षिका ने कहा कि उन्हें (प्रशासन) चिंता थी कि इससे लड़के आकर्षित होंगे और लड़कियों को देखेंगे। ये उसी तरह से है जिसके तहत लड़कियों को केवल सफेद रंग का अंडरवियर पहनने का नियम है। शिक्षिका ने आगे कहा कि स्कूल में बच्चों को ये सब मानने को मजबूर होन पड़ता है क्योंकि इन चीजों के खिलाफ बहुत कम आवाज उठती है।

कहे जाते हैं बुराकू कोसोकू यानी ब्लैक रूल्स

कहे जाते हैं बुराकू कोसोकू यानी ब्लैक रूल्स

अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसा अजीब नियम है तो जरा रुकिए। ये अकेला नियम नहीं है बल्कि जापान के स्कूल अपने ऐसे सनक भरे कठोर नियमों के लिए जाने जाते हैं। इन नियमों को बुराकू कोसोकू या ब्लैक रूल्स के नाम से जाना जाता है। जापानी स्कूलों के अंदर लागू होने वाले कई सारे प्रतिबंध न सिर्फ रूढ़िवादी होते हैं बल्कि मनमाने ढंग के भी होते हैं। उदाहरण के लिए बॉब हेयरकट में स्कूल आया जा सकता है जबकि उसमें भी पोनीटेल की तरह ही या फिर उससे ज्यादा ही गर्दन दिखती है। दूसरी तरफ अंडरकट हेयर स्टाइल पर रोक है।

उत्तर कोरिया की तरह ही अजीब नियम

उत्तर कोरिया की तरह ही अजीब नियम

इन अजीब नियमों से ज्यादा भी अजीब है कि इन्हें लेकर कभी छात्रों को वजह नहीं बताई जाती। मेईजी यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर के मुताबिक ये नियम स्कूल दर स्कूल अलग हो सकते हैं लेकिन असल में इन नियमों का उद्येश्य यह होता है कि कोई भी छात्र अलग न दिखे।

हालांकि इनमें से कुछ नियम तो तानाशाह किम जोंग के उत्तर कोरिया के नियमों की तरह ही अजीब हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने पिछले साल स्किनी जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही खास तरह की हेयर स्टाइल और पीयर्सिंग को भी प्रतिबंधित कर दिया था। सनकी तानाशाह ने इन चीजों को पूंजीवादी लाइफस्टाइल का प्रतीक माना था जो युवावों को पश्चिम के असर में ले जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+