नेताजी क्यों बन गए 'पुनीत सुपरस्टार'? चुनाव हारने के बाद कीचड़ में जमकर की अठखेलियां, सामने आया Video
देशभर के 7 राज्यों पर पिछले कुछ दिनों से विधानसभा चुनाव चल रहे थे, जिनके नतीजे अब आ चुके हैं। 13 विधानसभा सीटों के नतीजों ने कई प्रत्याशियों को खुश किया तो कईयों को नाखुश। जो लोग जीत का बिगुल बजा रहे हैं वो नाचने-गाने में बिजी हैं। वहीं कई लोग एक दूसरे के साथ इस खुशी के बांट रहे हैं। मगर एक नेताजी ऐसे भी दिखे, जो पुनीत सुपरस्टार की तरह कीचड़ में जा लोटने लगे। इन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान रह गए।
नेताजी की इस अजीबोगरीब हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सफेद कपड़े पहनकर नेताजी ने खुशी के मारे अपने सारे कपड़े ही गंदे कर डाले। मगर क्या करें, कपड़े गंदे होएं सो होएं। खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं। मगर रुकिये... क्या वाकई ये खुशी है, चलिये ये भी क्लीयर कर देते हैं।

नेताजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गले में नोटो की माला भी डाली हुई है। सबके सामने वो कीचड़ में जा बैठे। चेहरे पर एक खुशी थी। नेता जी कीचड़ में ऐसे अठखेलियां कर रहे थे, मानो कोई छोटा प्यासा पक्षी खुशी के मारे पानी में उछलकूद कर रहा हो।
अब बात करें इन नेताजी के बारे में तो इनका नाम नीतू शतरन वाला है। नेताजी जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। यहां नेताजी को मुंह की खानी पड़ी और वोट मिले मात्र 236। यहां जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी रहे मोहिंदर भगत। उन्हें यहां 37 हजार से भी ज्यादा वोट मिले। सिर्फ 236 वोट मिलने के बाद निर्दलीय नेता नीतू नाले में लेटे नजर आए। बस फिर क्या था, जीते हुए प्रत्याशी की जगह उनकी ही हर तरफ चर्चा होने लगी।
नेताजी के गले में नोटों की माला और उनको कीचड़ में लोटता हुआ देख सोशल मीडिया पर लोग इस बात के कयास लगा रहे थे कि वो जीत चुके हैं और जीतने के बाद ही उनका ये हाल हो रहा है। शायद खुशी के मारे वो ऐसा कर रहे हैं। मगर जल्द ही सच्चाई सामने आ गई कि उन्हें बहुत ही बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है और यही वजह है कि वे पुनीत सुपरस्टार की तरह कीचड़ में लोटपोट हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications