'साड़ी और मुंदु...' रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बने अजीबोगरीब साइन, देखकर किसी का भी घूम जाए दिमाग
वायरल हो रही तस्वीरें वॉशरूम के दरवाजे की हैं, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग साइन का इस्तेमाल किया गया है। लोगों का कहना है कि कोई अगर नशे में हो, तो समझ ही नहीं पाएगा कि जाना कहां है।

क्या आप कभी गलती से गलत वॉशरूम में घुसे हैं? जहां जाने के बाद आपको बड़ा ही रीग्रेट हुआ हो और आपने फिर ये किस्सा अपने दोस्तों से शेयर भी किया हो। पुरुष और महिलाओं के लिए अकसर टॉयलेट्स में साइन बने होते हैं, जिनके ऊपर लेडीज और जेंट्स लिखा भी होता है। इससे लोगों को ये जानने में आसानी होती है कि कौन सा वॉशरूम महिलाओं का है और कौन सा पुरुषों का। लेकिन जयपुर के एक रेस्टोरेंट के टॉयलेट में महिलाओं और पुरुषों के लिए ऐसे साइन बने हैं, जिन्हें समझने में ही आपको वक्त लग जाएगा। अब टॉयलेट के डोर पर बने इन साइनबोर्ड्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

टॉयलेट में बने अजीबोगरीब साइन
पॉडकास्टर रवि हंदा ने सोशल मीडिया पर इस वॉशरूम की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग साइन बने हुए हैं। ये एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है, जिसके टॉयलेट में महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुष के लिए धोती का साइन बना हुआ है। इस साइन को पहचानना एक बार में किसी भी नॉन साउथ इंडियन के लिए पहचानना मुश्किल हो जाए।
वायरल हुई ये तस्वीरें
तस्वीरें देखकर नेटिजन्स काफी कन्फ्यूज हैं कि आखिर ये साइन ऐसे बनाए क्यों गए हैं। लेडीज टॉयलेट के दरवाजे पर साड़ी का साइन बना हुआ है, जो एक बार को देखने के बाद कोई भी कन्फ्यूज हो जाए। वहीं पुरुषों के टॉयलेट में मुंदु यानी धोती का साइन बना हुआ है। जो नेटिजन्स की समझ से तो परे है।

वॉशरूम के क्रिएटिव साइन ने घुमाया दिमाग
वॉशरूम के इन क्रिएटिव साइन का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि ये तो मेरी समझ से परे है। वहीं दूसरे ने कहा कि सारे रेस्टोरेंट से दर्ख्वास्त है कि कृपया वॉशरूम के दरवाजे पर साइन के तौर पर अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करें। फैशन सेंस से गाइड करना प्लीज बंद करें।

लोगों को समझ नहीं आ रहे साइन
रवि हंदा ने कहा कि कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी समझ में नहीं आ रहा है। उन्हें मैं बता दूं कि एक टेढ़ी लाइन साड़ी को इंडिकेट कर रही है। इसलिए वुमन वॉशरूम को ये साइन दिया गया है। वहीं कमर से नीचे एक सीधी लाइन बनी हुई है, जो लुंगी को इंडिकेट कर रही है। इसलिए ये साइन पुरुषों के लिए इस्तेमाल किया गया है।

'नेम प्लेट हो तो बेहतर होगा'
एक यूजर ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि उनकी नेम प्लेट साफ हो तो बेहतर होगा। कई यूजर्स तो इसे देखने के बाद बस माथा ही पकड़ते रह गए। क्योंकि वे वॉशरूम के साइन को डिकोड ही नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई नशे में हो या फिर सिर्फ एक पैग ही लिया हो, तो बंदा समझ ही नहीं पाएगा कि साइन है क्या। वहीं एक और शख्स ने कहा कि 1 मिनट के काम में 2 मिनट तो इसे डिकोड करने में ही लग जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications