बड़े काम का निकला Google Maps, 20 साल से फरार अपराधी को 20 मिनट में पकड़वाया

रोम, 06 जनवरी: हाल ही में आपने एक खबर पढ़ी होगी, जिसमें एक महिला ने गूगल मैप के सहारे रास्ता खोजा तो उसकी जान आफत में आ गई थी। हुआ यूं था कि महिला ने बाजार में शॉपिंग करने के बाद गूगल मैप का यूज घर जाने के लिए किया, लेकिन मैप ने उसे ऐसी जगह लाकर खड़ा कर दिया, जहां जो लूटपाट की वारदातों के लिए रेड जोन था, ऐसे में महिला कुछ कर पाती उससे पहले ही लूटपाट का शिकार हो गई, घटना स्पेन की थी। लेकिन अब जो हम आपका गूगल मैप की खबर बताने जा रहे है, वो इससे हटकर है। मतलब जो काम 20 साल से पुलिस नहीं कर पाई, उस काम को गूगल मैप ने ऐसे किया, जिसके बाद 20 साल से फरार कुख्यात अपराधी अब जेल के अंदर है।

20 सालों से फरार अपराधी अब जेल के अंदर

20 सालों से फरार अपराधी अब जेल के अंदर

यह मामला भी स्पेन का है, जहां इटली पुलिस को करीब 20 सालों से फरार अपराधी का सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन आखिरकार गूगल मैप्स ने पुलिस की मदद की और भगोड़े माफिया को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, गूगल मैप्स स्ट्रीट व्यू की फोटो खंगालते-खंगालते पुलिस को शातिर गैंगस्टर का सुराग हाथ लग गया, जो फोटज में एक दुकान के बाहर खड़ा नजर था। इसके बाद इटली पुलिस ने बिना देर किए अपराधी को धर दबोचा।

2002 में रोम की जेल से भाग गया था शातिर

2002 में रोम की जेल से भाग गया था शातिर

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर 61 वर्षीय जिओआचिनो गैमिनो को हत्या का मुजरिम ठहराया गया था, लेकिन वो इतना शातिर था कि साल 2002 में रोम की जेल से भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हाल ही में गूगल स्ट्रीट व्यू की फोटोज देखते-देखते पुलिस ने उसका एक दुकान के बाहर खड़ा होते हुए देखा।

नए नाम के साथ नई जिंदगी जी रहा था अपराधी

नए नाम के साथ नई जिंदगी जी रहा था अपराधी

गैमिनो एक सिसिली माफिया गैंग का सदस्य है, जिसे स्टिडा कहा जाता है। वो स्पेन की राजधानी मैड्रिड के पास एक शहर गैलापागर में रहता था। गैमिनो अपनी पुरानी पहचान छिपाकर नए नाम के साथ नई जिंदगी जी रहा था। यहां तक की शातिर ने एक दुकान भी खोल रखी थी। रिपोर्ट के अनुसार गैमिनो जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति गूगल मैप्स की स्ट्रीट व्यू तस्वीर पर एक फ्रूट की दुकान के सामने खड़ा देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की।

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा

इटैलियन एंटी-माफिया पुलिस यूनिट (डीआईए) के उप निदेशक निकोला अल्टिएरो ने कहा कि फोटोग्राम ने हमें जांच करने में मदद की।" गैमिनो 2002 में रोम की रेबिबिया जेल से भाग गया था, और एक अदालत ने उसे कई साल पहले की हत्या के लिए 2003 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। द गार्जियन की एक रिपोर्ट में कहा गया कि वह कई वर्षों से गैलापागर में रह रहा था, जहां उसने शादी की थी, और अपना नाम बदलकर मैनुअल कर लिया। वह एक शेफ के रूप में काम कर रहा था, और उसने एक फल और सब्जी की दुकान भी खोल रखी थी।

स्पेन पुलिस की हिरासत में गैमिनो

स्पेन पुलिस की हिरासत में गैमिनो

ऐसे में इतने साल से फरार अपराधी गैमिनो ने सोचा था कि वह अच्छे से पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा है। द गार्जियन की रिपोर्ट में बताया गया कि उसने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछा था कि उसे कैसे खोज निकाला? क्योंकि उसने अपने परिवार को करीब 10 साल से फोन तक नहीं किया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि गैमिनो फिलहाल स्पेन पुलिस की हिरासत में है, और उसे फरवरी के लास्ट तक इटली ले जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+