पत्‍नी से लड़ाई कर गुस्‍से में घर से निकला पति, खुद को शांत करने के लिए पैदल चला 450KM, इसलिए हुआ अरेस्‍ट

नई दिल्‍ली। पति-पत्‍नी के बीच नोकझोंक आम बात है। कभी-कभी नोकझोंक बहस में बदल जाती है और बहस झगड़े में। ऐसा ही हुआ इटली के एक कपल के साथ। इन दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि पति घर से तूफान की तरह निकला और गुस्‍सा शांत करने के लिए 450 किमी का फासला पैदल ही तय कर लिया। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक यह 48 वर्षीय शख्स इटली के कोमो शहर में रहता है जो स्विट्जरलैंड बॉर्डर के करीब है।

पत्‍नी से लड़ाई कर गुस्‍से में घर से निकला पति, खुद को शांत करने के लिए पैदल चला 450KM, इसलिए हुआ अरेस्‍ट

शख्‍स चलते चलते फानो शहर पहुंच गया। कोमो से फानो की दूरी 426 किमी है। शख्‍स फानों पहुंचने के बाद 30 किमी और चलकर एड्रिएटिक कोस्‍ट पहुंचा जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को जब इतनी दूर पैदल चलने का पता चला तो वो हैरान रह गई। पुलिस को पहले तो विश्‍वास नहीं हुआ लेकिन जब छानबीन की गई तो बात सच निकली। वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्‍नी ने कोमो शहर में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था।

उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्‍नी से झगड़े के बाद वो इतने गुस्‍से में था कि उसे पता ही नहीं चला कि वो इतना दूर कैसे चला। उसने पुलिस को बताया कि मैंने खुद का दिमाग शांत करने के लिए घर से निकला था। उसने बताया कि इस सफर के दौरान अनजान लोगों ने मुझे खाना खिलाया। करीब 64 किमी पैदल चलता था। जानकारी मिलने पर पत्नी अपने पति को लेने फानो शहर पहुंची और और बताया, 'एक हफ्ते पहले वह मुझसे बहस के बाद घर से बाहर निकले थे। उसके बाद से ही वह लापता थे। मुझे इन्हें वापस ले जाने के लिए फानो पुलिस को 400 यूरो (करीब 36 हजार रुपये) का जुर्माना देना पड़ा। क्योंकि उन्होंने कोविड के चलते लागू नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+