अपने बीमार बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची बिल्ली, डॉक्टर्स भी रह गए दंग

तुर्की। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और उसके बच्चे की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिल्ली अपने बच्चे को पकड़कर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई है। बता दें तस्वीरें तुर्की के इस्तांबुल की हैं। जहां हजारों की संख्या में बिल्लियां रहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिल्ली जैसे ही अस्पताल में अपने बच्चे को लेकर पहुंचती है, वहां मौजूद स्टाफ बिल्ली को खाने के लिए खाना और पीने के लिए दूध देते हैं।

हजारों लोगों को पसंद आईं तस्वीरें

हजारों लोगों को पसंद आईं तस्वीरें

इसके बाद स्टाफ बच्चे को इलाज के लिए अंदर लेकर चले जाते हैं। बिल्ली और उसके छोटे से बच्चे की तस्वीरें एक ट्विटर यूजर मर्वी ओजकन ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे अस्पताल का स्टाफ बिल्ली को प्यार करते हुए नजर आ रहा हैं। इन तस्वीरों को अब तक 85 हजार से भी अधिक लाइक्स मिले हैं और सैकड़ों लोगों ने इसपर कमेंट किए हैं।

तस्वीरें को 5 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया

तस्वीरें को 5 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया

सिर्फ इतना ही नहीं इन तस्वीरों को 5 हजार से अधिक बार रीट्वीट भी किया जा चुका है। तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि इस्तांबुल में अधिकतर लोगों के पास एक पालतू जानवर है। केवल इतना ही नहीं मस्जिद के पास भी बिल्ली बैठी रहती हैं। उसे लोग आकर खाना खिलाते हैं। यह जगह जानवरों के लिए काफी सुरक्षित है। वहीं एक यूजर लिखती हैं कि यह बेहद खूबसूरत तस्वीर हैं।

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

बिल्ली और उसके बच्चे की ये खूबसूरत तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है। अधिकतर यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में बिल्लियों की ही तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ यूजर्स तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी ही बिल्लियों की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं कुछ लोग इसे मां की ममता भी बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+