अक्ल बड़ी या भैंस? वायरल Video देखने के बाद मिल जाएगा बरसों पुराने इस सवाल का जवाब

नई दिल्ली। कभी न कभी आपसे यह सवाल जरूर पूछा गया होगा कि अक्ल बड़ी या भैंस? इस सवाल का जवाब देने में अच्छे-अच्छों का सिर चकरा जाता है, खैर इस बारे में अधिक सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस सवाल का गजब जवाब खुद भैंस ने दिया है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में कुछ भैंस हैं जो पानी की तलाश में एक हैंडपंप के पास आ जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह भैंस ने अक्ल का इस्तेमाल कर अपनी प्यास बुझाई है।

आईपीएस ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

आईपीएस ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

वीडियो से लोगों को अपने बरसों पुराने सवाल का जवाब मिल गया है। हालांकि कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि उनके लिए तो भैंस ही बड़ी रहेगी। वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर पंकज नैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह उन सभी के लिए जो कहता हैं, अक्ल बड़ी या भैंस, उनकी काबलियत पर कभी शक ना करें।' आईपीएस अधिकारी की पोस्ट अब वयारल हो गई है।

हैंडपंप से पानी निकाल रही है भैंस

हैंडपंप से पानी निकाल रही है भैंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ भैंस अपनी प्यास बुझाने के लिए एक हैंडपंप के पास खड़ी हैं। उनमें से एक भैंस अपने दिमाग का इस्तेमाल कर हैंडपंप से बड़ी आसानी से पानी निकाल लेती है। देखा जा सकता है कि भैंस अपने सिर और सींग का इस्तेमाल कर हैंडपंप चलाती है। जैसे ही पानी गिरता है वह उसे पीकर अपनी प्यास बुझाती है। इस वीडियो को देख कई यूजर्स भी हैरान हैं।

यूजर ने कहा- 'भैंस की अक्ल बडी है'

यूजर ने कहा- 'भैंस की अक्ल बडी है'

1 मिनट 36 सेकंड के इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 30 हजार से अधिक व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, देखने वालों ने भर-भरके कमेंट भी किया है। सिया मित्तल नाम की एक यूजर लिखती हैं, 'यहाँ तो भैस की अक्ल बडी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भैंसे भी आत्मनिर्भर होने लगी हैं।' एक यूजर ने तो नल की व्यथा पर ही चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, वह सब तो ठीक है, पर सरकारी नल की यह दुर्दशा, गंदा पानी दरारों में से नीचे जाता होगा।

भैंस ने दारोगा को यूं सींगों से उठाकर पटका

हाल ही में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस कोतवाली से सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस ने दारोगा को अपने सींगों से उठाकर पटक दिया। गाड़ियों की भी तोड़-फोड़ कर डाली। भैंस के आगे पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। वह भैंस अवैध रूप से किए जा रहे कटान से बचकर भागी थी। बौखलाई भैंस ने कोतवाली परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।

दर्जनभर वाहनों को उलटा-पलटा

दर्जनभर वाहनों को उलटा-पलटा

भैंस के घुसने से पहले कोतवाली में पुलिसकर्मी अपने कार्य में लगे हुए थे। कुछ पीड़ित भी अपनी समस्याओं को लेकर कोतवाली में पहुंचे थे। अचानक एक भैंस कोतवाली में घुस आई। भैंस ने पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों को सींगों से पलटना शुरू कर दिया। भैंस ने एक के बाद कोतवाली में खड़े दर्जनभर दोपहिया और चार पहिया वाहनों को उलटा-पलटा। भैंस के तेवर देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए आवासों और कार्यालयों में छिपने को मजबूर हो गये।

यह भी पढ़ें: VIDEO: पुलिस थाने में घुसी भैंस, दारोगा को यूं सींगों से उठाकर पटका, तोड़ दीं कई गाड़ियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+