रातोंरात स्टार बनीं रानू मंडल को ये क्या हुआ? दुल्हन के लिबास में की ऐस हरकत... VIDEO देख लोगों ने किया ट्रोल
Ranu Mondal is Back: रानू मंडल... एक ऐसा नाम जो आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाली रानू को जब लोगों ने सुरीला गाना गाते सुना तो सब उनके फैन हो गए। रातोंरात रानू सोशल मीडिया स्टार बन गई। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके वीडियोज देखता रहता था। हिमेश के साथ काम करने का रानू को मौका भी मिला। रियलिटी शो में भी वे नजर आईं। मगर फिर अचानक वे कहीं गायब हो गईं।
रेलवे स्टेशन से सीधे स्टार बनीं रानू को शुरू शुरू में तो लोगों ने खूब पसंद किया मगर बाद में लोगों ने जब उनके हाव भाव देखे तो सबका उनसे मन उठता चला गया। रानू को देखकर लोगों ने कहा कि थोड़ा फेम क्या मिला, उन्होंने तो जमीन ही छोड़ दी। कुल मिलाकर कहें तो रानू के लिए लोगों की दीवानगी कम होती चली गई। मगर एक बार फिर रानू अपने अलग ही अवतार में नजर आई हैं।

इस बार रानू गाना तो गा ही रही हैं मगर एक अलग अंदाज में। जी हां! रानू दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। उन्होंने ऐसा श्रृंगार किया हुआ है, मानो उनकी शादी हो रही हो। रानू ने सिर पर दुल्हन जैसा मुकुट पहना हुआ है। और साथ ही मेकअप भी किया हुआ है। वे किस भाषा में गाना गा रही हैं, ये तो नहीं मालूम मगर उनका गाना लोगों को खास पसंद नहीं आया और देखते ही देखते रानू बुरी तरह से ट्रोल हो गईं।
सोशल मीडिया पर रानू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई रानू के बारे में गलत ही बोल रहा है। लोगों का कहना है कि बीचमें गायब होने के बाद उन्हें लगा होगा कि दोबारा फेम मिल जाएगा मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। लोगों को इसकी असलियत के बारे में पता लग चुका है और दोबारा वे इस जाल में नहीं फंसने वाले।
बताते चलें कि रानू मंडल का पहला क्लिप रेलवे स्टेशन से वायरल हुआ था, जिसमें वे एक दर्द भरा गाना गाती दिखीं। लोगों को रानू की आवाज काफी पसंद आई और उन्होंने रानू के क्लिप को वायरल कर दिया। जल्द ही रानू को हिमेश रेशमिया के साथ काम भी मिल गया। इतना ही नहीं रानू सिंगिंग रियलिटी शो में भी नजर आईं। मगर फिर अचानक वे सोशल मीडिया से लापता भी हो गईं। ऐसे में लंबे समय बाद रानू को दोबारा देखकर लोग काफी रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications