पहले इंस्टाग्राम पर खुद को मारा और फिर सच में कर लिया सुसाइड! इन्फ्लुंसर की शॉकिंग कहानी
Influencer last Instagram post: सोशल मीडिया पर उस वक्त लोगों को तगड़ा झटका लगा, जब 26 साल के एक इन्फ्लुंसर ने आत्महत्या कर ली। इस इनंफ्लुएंसर ने पहले तो अपने बारे में ही एक पोस्ट शेयर किया, जो बेहद हैरत भरा था। इस पोस्ट में उसने अपनी तस्वीर शेयर कर RIP लिखा हुआ था। इसके कुछ ही समय बाद शख्स ने आत्महत्या भी कर ली।
अजमल का लास्ट पोस्ट हो रहा वायरल
इस इन्फ्लुंसर का नाम था अजमल शरीफ। दो दिन पहले एक तस्वीर के साथ बड़े ही हैरत भरे कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कैप्शन में अजमल ने लिखा था कि इस बात से बेहद दुखी हूं कि अजमल शरीफ इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

सच में मौत को लगा लिया गले
लोगों के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब शख्स ने वाकई में मौत को गले लगाकर अपनी इस पोस्ट को सच साबित कर दिया। अजमल ने अपने कमरे में सुबह सुबह फांसी लगाई तो घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घरवालों ने बताया कि अजमल डिप्रेशन में था। उसे कोई नौकरी नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वो अकसर तनाव में रहता था।
चर्चा मेंं 'RIP 1995-2023'
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अजमल का पोस्टमार्टम करने के बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया। अजमल के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें को सोशल मीडिया पर उन्हें 15 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। अजमल ने इससे पहले जो पोस्ट शेयर किया था, उसपर लिखा था- 1995-2023.
आलोचना कर रहे हैं लोग
अजमल की मौत के बाद अब उनके पोस्ट को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। लोगों का बस यही कहना है कि इतना बड़ा कदम कोई कैसे उठा सकता है। कई लोग अजमल के पोस्ट को देखने के बाद उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कई लोग कमेंट करके दुख भी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि मजाक उड़ाना बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications