यहां 100 में खाएं अनलिमिटेड गोलगप्पे, ऑफर देकर छा गया JIO पानी पूरी वाला

रिलायंस जियो के बाद सोशल मीडिया पर छा गया जियो गोलगप्पे वाला। डेली और मंथली पैक के साथ अनलिमिटेड ऑफर किया लॉच।

अहमदाबाद। रिलायंस जियो ने अपने अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और सस्ते प्लान से तहलका मचा दिया। हर किसी के जुबान पर रिलायंस जियो का नाम छा गया। बच्चे भी जियो के नाम से परिचित हो गए, लेकिन अब रिलायंस जियो को बाद एक और जियो मशहूर हुआ है। ये जियो भी अपने अनलिमिटेड प्लान की वजह से मशहूर हो गया है।

 Inspired by Jio’s unlimited plan, Gujarat pani puri vendor offers unlimited golgappas for Rs100

लेकिन ये प्लान कॉलिंग या ब्राउजिंग का नहीं बल्कि गोलगप्पे का है। जी हां आप यहां दो में से किसी भी एक ऑफर को चुनकर अनलिमिटेड गोलगप्पे खा सकते हैं। रिलायंस जियो के अनलिमिटेड प्लान से प्रेरित होकर गुजरात के पोरबंदर में गोलगप्पे बेचने वाले रवि जगदंबा ने ये प्लान शुरू किया है, जिसके तहत आप मात्र 100 रुपए देकर एक दिन में जितने मर्जी चाहे उतने गोलगप्पे खा सकते हैं।

इतना ही नहीं आपके पास मंथली पैक भी चुनने का मौका है। रवि ने गोलगप्पे खाने वालों के लिए दैनिक और मासिक दोनों तरह के ऑफर शुरू किए हैं। यानी आप या तो 100 रुपए देकर दिनभर में जितने चाहे उतने गोलगप्पे खा सकते है और तो और 1000 रुपए देकर आप पूरे महीने जितना मन करे उतने गोलगप्पे का आनंद उठा सकते हैं। इस ऑफर के बाद से रवि का गोल गप्पे का बिजनेस खूब चलने लगा है। लोग इस नाम से आकर्षित होकर उसके पास आते हैं। सोशल मीडिया पर भी रवि का ये ऑफर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+