घायल बंदर अपने इलाज के लिए खुद पहुंचा अस्पताल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये अनोखा Video

बेंगलुरू। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घायल बंदर नजर आ रहा है। बंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है, सभी को बंदर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक घायल बंदर अपने इलाज के लिए अस्पताल में दिखाई दिया। वह अपनी बारी का इंतजार करने के लिए शांति से अस्पताल की सीढ़ियों पर जाकर बैठ गया। ये वीडियो कर्नाटक के एक अस्पताल का है। बाद में बंदर को इलाज भी मिल जाता है।

स्टाफ ने किया बंदर का इलाज

स्टाफ ने किया बंदर का इलाज

रिपोर्ट्स की मानें ये वीडियो राज्य के दांदेली में स्थित पाटिल अस्पताल का है। यहां के स्टाफ ने बंदर का इलाज किया है। इस वीडियो को शुक्रवार को पहले फेसबुक पर एक पेज ने शेयर किया था। बंदर अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठकर अपने इलाज का इंतजार कर रहा था क्योंकि उस समय अस्पताल में दूसरे मरीजों का भी इलाज चल रहा था। तभी एक शख्स बंदर को ऐसे बैठे देख लेता है और स्टाफ को बताता है। वीडियो में एक शख्स बंदर की कमर पर चोट देखता है। वहीं एक शख्स को ये कहते भी सुना जा सकता है, 'ये डॉक्टर पाटिल के अस्पताल में आया है ट्रीटमेंट कराने।'

बंदर को लगाई गई दवा

बंदर को लगाई गई दवा

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दो लोग बंदर का इलाज कर रहे हैं। बंदर को बैठाकर ये लोग उसे दवा लगा रहे हैं। बाद में इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने भी शेयर किया। उन्होंने वीडियो शेयर करने के बाद अस्पताल के स्टाफ की सराहना की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गजब, एक घायल बंदर अपने इलाज के लिए दांदेली के पाटिल अस्पताल में आया।' उन्होंने इस कार्य के लिए अस्पताल के स्टाफ की भी तारीफ की।

अस्पताल स्टाफ की लोगों ने की तारीफ

अस्पताल स्टाफ की लोगों ने की तारीफ

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 29.6 हजार बार देखा जा चुका है। 2.9 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वहीं 771 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। बहुत से लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग बंदर का इलाज करने के लिए अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद कह रहे हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी लोगों ने अस्पताल के स्टाफ की तारीफ की है। बंदर का इलाज करने वाले डॉक्टरों को लोगों ने सलाम किया है।

बंदर को बुद्धिमान बता रहे लोग

बंदर को बुद्धिमान बता रहे लोग

ज्यादातर लोगों ने वीडियो देखकर बंदर की समझदारी की बात भी कही है। वह बोल रहे हैं कि बंदर काफी समझदार और बुद्धिमान है कि उसे पता है कि चोट लगने पर क्या करना है। वहीं कुछ लोग तो बंदर के अनुशासन में रहने की भी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि वह अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठकर शांति से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। आपको बता दें दांदेली कर्नाटक राज्य में स्थित है। इस जगह को इसके घने जंगलों और वन्यजीव अभयारण्य के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में बंदर, हाथी और तेंदुए रहते हैं।

हैरान करने वाला VIDEO: नंगे पैर हाईटेंशन वायर पर चलता दिखा ये शख्‍स, देखने वाले कांप गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+