महिला को भारी पड़ा मुफ्त की सर्जरी करवाना, खूबसूरत दिखने के चक्कर में हुई ऐसी हालत
Lip filler gone wrong: 27 साल की एक महिला को होठों की सर्जरी करवाना तब भारी पड़ गया, जब उसका चेहरा कार्टून जैसा हो गया। महिला ने अपनी कहानी टिकटॉक पर शेयर की।

Influencer Cartoonified lips: किसे अच्छा दिखने का शौक नहीं होता और इस शौक को पूरा करवाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। इस कड़ी में एक महिला को अपने लिप्स फिल करवाना काफी भारी पड़ गया।
लिप्स फिलिंग पड़ी भारी
होंठ खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में कई लड़कियां इनमें वॉल्यूम ऐड करने के लिए लिप्स की फिलिंग करवाते हैं। लेकिन अगर ये गलत तरीके से हुई, तो खूबसूरती बढ़ाने की बजाय खतरनाक भी हो सकती है।
महिला का चेहरा बिगड़ा
ऐसा ही कुछ एक 27 साल की महिला के साथ उस वक्त हुआ जब खूबसूरत दिखने के लिए उसने होठों की सर्जरी करवाई और ये गलत हो गई। महिला ने कहा कि लिप फिलिंग की फ्री सर्जरी करवाने के बारे में उसने सोचा लेकिन इस सर्जरी ने उसका पूरा चेहरा ही बिगाड़कर रख दिया।
होंठ सूजे और शक्ल हुई खराब
टिकटॉक वीडियो में जैसिका बर्को नाम की महिला अपने सूजे हुए होंठ दिखाकर कहती है कि पहले भी उसने लिप फिल करवाए हैं लेकिन इस बार महिला की सर्जरी ऐसी हुई, कि उसका पूरा चेहरा ही कार्टून जैसा लगने लगा। महिला ने बताया कि सर्जरी के लिए वो कल गई और इसे करवाने के बाद कुछ ऐसा हाल हो गया।
महिला का हुआ बुरा हाल
सर्जरी के तुरंत बाद महिला के होंठ सूजने लगे और उनका बुरा हाल हो गया। महिला किसी कार्टून कैरेक्टर की तरह दिखने लगी। जैसिका ने कहा कि हैलोवीन के लिए ये मुफ्त में करवाया जा रहा था। उसने आगे कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे मालूम नहीं कि क्या हुआ। मैंने पहले भी अपने होठों की कई बार सर्जरी करवाई थी। ये डॉक्टर मुफ्त में सर्जरी कर रहा था।
लोगों ने दिए रिएक्शन
पहले मुझे लगा कि सालभर से फिलिंग ना करवाने की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन जब मैं अपनी कार के पास गई तो मैंने देखा कि ये सामान्य नहीं है। महिला की कहानी टिकटॉक पर वायरल हो रही है। एक यूजर ने कहा कि हो सकता है जेसिका की हेल्थ कंडीशन्स की वजह से ऐसा हुआ हो। वहीं दूसरे ने कहा कि उन्हें फ्री फिलर्स करवाने से पहले पूछताछ कर लेनी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications