अजीब परंपरा: यहां घर के किसी सदस्य की मौत पर काट देते हैं महिलाओं की उंगलियां
एक प्रथा ऐसी भी है जिसमें घर के किसी सदस्य की मौत के बाद महिला को उंगली का देनी पड़ती है। ये लोग मानते हैं कि ऐसा करने से मृतक की आत्मा को शान्ति मिलती है।
नई दिल्ली। दुनियाभर में रहने वाली जानजातियां अपने रहन-सहन से बाकी दुनिया को चौंकाती रहती हैं। जनजाति समुदाय के लोगों के बीच कई अजीब प्रथाएं होती हैं लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि एक प्रथा ऐसी भी है जिसमें घर के किसी सदस्य की मौत के बाद महिला को उंगली का देनी पड़ती है।


शोक जताने के लिए काटती हैं उंगलियां
इंडोनेशिया के दानी जनदाति में परिवार में किसी की मौत होने पर शोक जताने के लिए अपनी उंगली का एक हिस्सा काट लिया जाता है। दानी जनजाति की महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वो मृत रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देने और उसका शोक मनाने के लिए अपनी अंगुली का सिरा काटेंगी।

पुरुष नहीं निभाते पंरपरा
कई दानी महिलाओं को परिवार के कई सदस्यों की मौत की वजह से जीवन में कई अंगुलियों के सिरे काटने पड़ते हैं। उंगली काटने की यह अजीब परंपरा इन जानजाति के महिला-पुरुष दोनों के लिए है, लेकिन आमतौर इसे महिलाओं को ही निभाना पड़ता है और पुरुष अपनी उंगली नहीं काटते। दानी जानजाति इंडोनेशिया में पाई जाती है।

क्यों है परंपरा, कैसे निभाई जाती है
इस जनजाति में यह मान्यता है कि परिवार के मुखिया के मरने बाद यदि परिवार की सभी महिला सदस्यों की अंगुलियां काट दी जाए तो उनको इससे जो पीड़ा और दर्द होता है उससे मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है इसलिए इस जनजाति में जब किसी परिवार के मुखिया की मृत्यु होती है तो परिवार की सभी महिलाओं की अंगुलियों को काट दिया जाता है। इस प्रक्रिया में महिलाओं की अंगुलियां काटने से पहले अंगुलियों को 30 मिनट धागे से बांध कर रखा जाता है और इसके बाद में उनको काटा जाता है, इसके बाद कटी अंगुलियों को आग में जला दिया जाता है।

परंपरा पर लग चुका बैन
इंडोनेशिया सरकार ने इस परंपरा पर काफी पहले रोक लगा दी है, इसलिए ज्यादातर लोगों को इस परंपरा को छोड़ना पड़ा है। कबीले की बुजुर्ग महिलाओं के हाथों में इस परंपरा के सबूत आज भी साफ देखे जा सकते हैं। अब इंडोनेशिया और दुनिया के बाकी हिस्सों में दानी जानजाति के लोग बहुत कम तादाद में बचे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications