दिल्ली-पटना फ्लाइट में पहली बार इंडिगो क्रू मेंबर ने भोजपुरी में किया अनाउंसमेंट, Video देख लोग बोले- गजब
दिल्ली-पटना फ्लाइट में पहली बार इंडिगो क्रू मेंबर ने भोजपुरी में किया अनाउंसमेंट, Video देख लोग बोले- गजब
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर इन दिनों इंडिगो की फ्लाइट के अंदर उड़ान से पहले किए जाने वाला अनाउंसमेंट वीडियो वायरल हो रहा है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर फ्लाइट में की जाने वाली अनाउंसमेंट ऐसा क्या खास होता है, जो लोगों को पसंद आ रहा है। असल में देश में पहली बार फ्लाइट कैप्टन को भोजपुरी भाषा में अनाउंसमेंट करते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो इंडिगो की फ्लाइट की है, जो दिल्ली से पटना जा रही थी। वीडियो में एक इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट को भोजपुरी में यात्रियों का स्वागत करते हुए सुना जा सकता है। इंडिगो क्रू मेंबर ने पायलट से लेकर विमान यात्री मैनेजर का परिचय भी भोजपुरी में दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Recommended Video

जब क्रू मेंबर ने कहा- 'रऊआ लोगन के अभिनंदन'
वीडियो में फ्लाइट के क्रू मेंबर को भोजपूरी में अनाउंट करते हुए सुना जा सकता है। क्रू मेंबर ने कहा, सारे लोगन के, इंडिगो परिवार की तरफ से रऊआ सभी लोगन के हार्दिक अभिनंदन करत जानी बा और स्वागत करत जानी बा। कैप्टन प्रतीक बारे साथ में कोकपिट में और हमनी के छोटा सा इंडिगो परिवार भी यहीं बा, जे में मार्सी, सोनिका, यशी और कोमल क्रू इंचार्ज बारीं। आज थोड़ा सा हल्का लोड बा, दिवाली, छठ के टाइम बा, वापस आए में ज्यादा भीड़ रहता, जाए में थोड़ा कम। भोजपूरी समझ में आवता, सबके कि हिंदी फिर बोलीं....या भोजपूरी ठीक बा। बहुत बढ़िया।''
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- गजब
बता दें कि इस वीडियो को उस विमान में बैठ कई यात्रियों ने शेयर किया है। आईएएस अवनीश शरण ने वीडियो को शेयर कर कहा है, ''अपनी भाषा बोलिए, पढ़िए, लिखिए और प्रोत्साहित कीजिए।''
एक अन्य यूजर ने लिखा है, इंडिगो एयरलाइन्स की तरफ से भोजपूरी में जानकारी देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''गजब, भोजपुरी के बाते अलग बा, मत जिन्ही मजबूरी में, बात करी भोजपुरी में।''
बता दें कि भोजपुरी मुख्य रूप से बिहार और झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत भारत के कुछ राज्यों में बोली जाती है। इंडिगो ने छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए भोजपूरी में अनाउंसमेंट करने का फैसला किया है। इंडिगो का ये प्रयोग लोगों को पसंद भी आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications