'ब्राइड का ट्राइब में स्वागत...' नेवी के अफसर घर लाए दुल्हनिया, सैनिकों ने बेहद अलग अंदाज में किया स्वागत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट नील और उनकी नई नवेली दुल्हन का सेना द्वारा स्वागत किया जा रहा है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बिजनेसमैन हर्ष गोयंका अपने सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। कई बार उनके पोस्ट काफी हैरत भरे भी होते हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन नेवी ऑफिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उनका और उनकी नई नवेली दुल्हन का अलग ही तरीके से स्वागत किया जा रहा है। कपल के स्वागत के लिए जो सेरेमनी रखी गई है, इसमें ऑफिसर्स ने थोड़ा फन भी ऐड किया है। इसमें दूल्हा कुछ पुशअप और मुश्किल एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अनोखे अंदाज में हुआ दुल्हन का स्वागत
इस तरह इंडियन नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट नील और पार्वती की शादी हुई। तीनों सेनाओं के सैनिकों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में नई दुल्हन का उनका स्वागत किया। कितना प्यारा है! हर्ष गोयंका ने अपने ट्विटर पर ये कैप्शन लिखते हुए प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में कपल नजर आ रहा है। लेफ्टिनेंट नील और उनकी नई दुल्हन का स्वागत नेवी और आर्मी के ऑफिसर्स कर रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद लेफ्टिनेंट नील को पुश अप और चेस्ट पंप करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी पत्नी मुस्कुरा रही थीं। ये वीडियो कुछ समय पहले ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इसे 1.2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। लोग वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

'बेहद ही शानदार सिस्टम'
एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मैंने भी कुछ ऐसा ही अनुभव किया था, क्योंकि मेरा बेटा भी इंडियन नेवी में कमांडर के पद पर तैनात है। उसके सीनियर और साथ काम करने वाले दोस्तों ने उसे काफी मुश्किल टास्क दिए। बेहद ही शानदार सिस्टम। एक ने कहा कि तलवार को मिस ना करें। एक ने कहा कि ये बेहद ही प्यारा है। वहीं एक यूजर ने इसे बेहद प्यारा बताया।

ऐसे हुआ नई नवेली दुल्हन का स्वागत
लोगों को हर्ष गोयंका द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और वे इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से लेफ्टिनेंट और उनकी नई नवेली दुल्हन का स्वागत किया जा रहा है, वो देखने में बेहद ही शानदार है। लोगों ने इसे परफेक्ट बताया है। और इस वीडियो और सेना के लेफ्टिनेंट को खूब सारा प्यार दिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications