भारत की मुर्ग मखनी दुनिया में तीसरी सबसे अच्छी चिकन डिश, जानें किसे मिली कितनी रेटिंग?

भारत की मुर्ग मखनी को दुनिया की तीसरी सबसे अच्छी चिकन डिश का खिताब मिला है।

नॉनवेज खाना खाने वाले लोगों को चिकन के बिना भोजन पसंद नहीं आता है। वहीं, चिकन की बढ़ती लोकप्रियता के साथ इसके व्यंजनों की कई विविधताएं भी सामने आई हैं। जहां उत्तरी अमेरिका में रोस्टेड चिकन लोगों को पसंद है। वहीं, भारत में बटर चिनक का अलग ही क्रेज है। इसी के चलते टेस्ट एटलस ने दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेटेड चिकन व्यंजनों को स्वाद और लोकप्रियता के आधार पर अलग अलग स्थान दिया है।

Taste Atkas खाद्य रैंकिंग दर्शकों की रेटिंग पर आधारित हैं, जिसमें तंत्र की एक श्रृंखला होती है। जिसके आधार पर 23 जून 2023 तक विश्व में 10 सर्वश्रेष्ठ रेटेड चिकन व्यंजनों की सूची के लिए 7,428 रेटिंग दर्ज की गई, जिनमें से 5,293 को वैद्य माना गया।

indian butter chicken murgh makhani

दुनिया की सबसे बेहतरीन चिकन डिश का खिताब ईरान के जुजेह कबाब को मिला है। जो ग्रिल्ड चिकन कबाब का ही एक रूप है। टेस्ट एटलस के अनुसार, यह ईरानी व्यंजनों का मुख्य हिस्सा है और इसकी दो लोकप्रिय विविधताएं हैं एक जो हड्डी रहित चिकन का उपयोग करती है और दूसरी जो हड्डी पर छोड़े गए मांस से तैयार की जाती है।

दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के चुंचियोन के डाक गल्बी हैं। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत में निर्मित चिकन मखनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन अन्य भारतीय चिकन व्यंजन - चिकन टिक्का ने 4वां, तंदूरी चिकन ने 19वां और चिकन 65 ने 25वां स्थान हासिल किया है।

टेस्ट एटलस ने चिकन मखनी के बारे में बताया कि यह व्यंजन 1950 के दशक के दौरान दिल्ली में बनाया गया था, जब कुंदन लाल गुजराल नाम के एक व्यक्ति ने मोती महल नामक अपना रेस्तरां खोला था। रेस्तरां के रसोइयों ने बचे हुए मैरिनेड जूस को टमाटर और मक्खन के साथ मिलाया और फिर उसमें तंदूर-पके हुए चिकन को पकाया, बिना यह जाने कि उन्हें गलती से अब तक के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक और भविष्य का अंतरराष्ट्रीय व्यंजन मिल गया है।

सूची के अनुसार शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ चिकन व्यंजनों पर एक नजर डालें

  • जुजेह कबाब- ईरान
  • डाक गल्बी- दक्षिण कोरिया
  • मुर्ग मखनी- भारत
  • टिक्का- भारत
  • अयान गोरेंग- इंडोनेशिया
  • चिकन तबका (त्सित्सिला तबका)- जॉर्जिया
  • फ्रेंगो असदो कॉम पिरी पिरी- पुर्तगाल
  • ताजिन ज़िटौने- अल्जीरिया
  • फ्रिकैस डे पोलो- क्यूबा
  • पोलो ए ला ब्रासा- पेरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+