अमेरिका की सड़कों पर इस लड़के ने स्कर्ट पहनकर किया गरबा, पारो और चंद्रमुखी भी हुईं फेल

नई दिल्ली, सितंबर 02। नवरात्री स्पेशल गरबा नृत्य का बुखार लोगों पर अभी से चढ़ने लगा है। हालांकि अभी नवरात्री आने में कुछ दिन का इंतजार है, लेकिन हिंदुस्तान से लेकर अमेरिका तक में रहने वाले भारतीयों पर गरबा का रंग चढ़ने लगा है। जी हां, इसीलिए इंटरनेट पर एक वीडियो इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अमेरिकी सड़कों पर स्कर्ट और स्नीकर पहनकर गरबा करता हुआ दिख रहा है।

जैनिल मेहता ने डांस स्टेप से किया सभी को घायल

जैनिल मेहता ने डांस स्टेप से किया सभी को घायल

इंस्टाग्राम पर जैनिल मेहता नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। साथ ही लोग जैनिल के डांस स्टेप के कायल हो गए हैं। आपको बता दें कि जैनिल मेहता एक आर्टिस्ट, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। साथ ही वो अपने डांस कौशल के वीडियोज बना-बनाकर अपनी आईडी पर अपलोड करते हैं। उनके वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं।

स्कर्ट पहनकर किया डांस

स्कर्ट पहनकर किया डांस

जैनिल अपने इस वीडियो में अपने डांस स्टेप और अपनी ड्रेस को लेकर काफी चर्चा का विषय बन गए हैं। वायरल वीडियो में जैनिल फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के डोली थारो डोल बाजे गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में जैनिल ने लंबी स्कर्ट पहनी हुई है और नीचे उन्होंने चंकी व्हाइट कलर के स्नीकर्स पहने हैं।

जैनिल के वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट

जैनिल के वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट

आपको बता दें कि जैनिल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 11 अगस्त को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। जैनिल के वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। कई यूजर्स ने जैनिल के ड्रेसिंग स्टाइल की चर्चा की है। एक यूजर ने लिखा है- जैनिल हमें आप पर गर्व है, आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए। आपको बता दें कि जैनिल इससे पहले भी इस तरह के वीडियोज अपलोड कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+