यूपी में 4 हाथ और दो सिर के बच्चे ने लिया जन्म
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदांयूं में एक अजीबोगरीब बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे को दो सिर हैं जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। बदांयू के जिला महिला अस्पताल में महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया है उसके दो सिर हैं और चार हाथ और दो पैर है। बच्चे को देखकर डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं।
हालांकि बच्चे और मां दोनों की तबियत सही है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों का स्वास्थ्य बेहतर है। बच्चे के अद्भुत शरीर को देखकर पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना है।
हालांकि अब देखने वाली बात यह है कि भविष्य में बच्चे को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यूपी में इससे पहले भी कई ऐसे मामले आ चुके हैं जिसमें बच्चे को दो सिर और चार हाथ हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications