OMG! व्‍हाट्स के ब्‍लू टिक ने आखिरकार करा ही डाला तलाक

दुबई। वहाट्स पर पिछले दिनों जो ब्‍लू टिक फीचर शुरू किया गया है उसके बाद से कई लोगों को परेशानियां हो रही हैं, यह तो सबको पता था लेकिन इसकी वजह से तलाक भी हो सकता है, यह भी पता चल गया है। दुबई में एक ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला सामने ने आया है।

whatsapp-divorce-in-dubai

यहां पर एक पति ने अपनी पत्‍नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे डाला क्‍योंकि वह उसके व्‍हाट्सएप मैसेजेज को नजरअंदाज कर देती थी और कोई भी जवाब नहीं देती थी। इस शख्‍स की हाल ही में शादी हुई थी।

इस व्‍यक्ति की उम्र 30 वर्ष है। दुबई की ही एक वेबसाइट अल वियाम की ओर से इस व्‍यक्ति के हवाले से लिखा है कि इसकी पत्‍नी अपना ज्‍यादातर समय सिर्फ फोन पर ही बिताती थी।

वह व्‍हाट्सएप पर सारा दिन बिजी रहती थी। सबके साथ चैट करती थी और सबके मैसेज का रिप्‍लाई भी करती थी लेकिन हमेशा उसके ही मैसेज नजरअंदाज कर देते थी।

ब्रिटिश न्‍यूजपेपर टेलीग्राफ ने इस बारे में खबर छापी है और इसमें लिखा है कि यह महिला अपने घर और अपने बच्‍चे की भी कोई परवाह नहीं करती थी। इस शख्‍स को इस बारे में व्‍हाट्स एप के हालिया फीचर ब्‍लू टिक की वजह से पता लगा कि उसकी पत्‍नी उसके मैसेज तो पढ़ रही है लेकिन उनका जवाब नहीं दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+