आंखों को 1.8 सेमी तक बाहर निकाल लेता है ये शख्स, गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है नाम
सिडनी नाम का शख्स अपनी आंखों को 1.8 सेमी तक बाहर निकाल सकता है। ये एक रेयर कंडीशन है, जिस वजह से ये ऐसा कर पाता है।
दुनिया में कई लोगों ने अजीबोगरीब कारनामे कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। लोगों के ऐसे अजीब कारनामे देख अकसर आंखों पर यकीन कर पाना बेहद ही मुश्किल होता है। ऐसा ही एक कारनामा ब्राजील के एक शख्स ने किया है। आमतौर पर आंखों को सिर्फ घुमाने पर ही दर्द होने लगता है। लेकिन इस शख्स ने अपनी आंखों के साथ जो किया है, वो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं, इस शख्स ने अपने इस हैरतअंगेज काम के लिए रिकॉर्ड भी बनाया है।

रेडर कंडीशन के साथ हुआ जन्म
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी नाम का ये आदमी अपनी आंखों को 1.8 सेमी तक बाहर निकाल सकता है। ये एक रेयर कंडीशन है, जिस वजह से ये ऐसा कर पाता है।

9 साल में पता चला टैलेंट
इस शख्स के मुताबिक, जब इसकी उम्र 9 साल थी, तो इसे अपने इस टैलेंट के बारे में पता चला था। तब ये शीशे के सामने खड़ा हुआ और पता चला कि ये टैलेंट है।

नहीं रहा खुशी का ठिकाना
जब अपने इस डरावने कारनामे के चलते इस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ तो इसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।

'मेरे पास शब्द नहीं हैं'
गिनीज रिकॉर्ड जीतने वाले इस शख्स ने कहा कि इतनी खुशी बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। एक सपना सच हो गया। उभरी हुई आंखें असल में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

आंखें बाहर निकालने पर होता है ये हाल
सिडनी जब अपनी आंखों को इतना ज्यादा खोलता है तो उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता। लेकिन इससे उसे बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती।

महिला ने भी बनाया था रिकॉर्ड
हाल ही में एक महिला ने भी एक मिनट में सबसे ज्यादा चिकन के पैर खाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मात्र एक मिनट में ही इस महिला ने सबसे ज्यादा चिकन के पैर खाए। आपको बता दें कि दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में चिकन के पैरों को स्वादिष्ट व्यंजन माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications