OMG, चीन में जन्मा अनोखा बच्चा, हाथों में 15 उंगलियां और पैरों में 16 अंगूठे

नयी दिल्ली। वैसे तो चमत्कार की कोई सीमा नहीं होती। कब, किस रुप में चमत्कार सामने आ जाए इसका पता नहीं चलता। ऐसा ही चमत्कार चीन में हुआ है, जहां एक अनोखे बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे को जो भी देख रहा है हैरानी से उसकी आंखें फटी की फटी रह जाती है। बच्चे के 31 उंगलियां है।

baby

जी हां बच्चे के हाथ में 15 उंगलियां और पैरों में 16 अंगूठे हैं। चीन के हुआन में जन्मे हॉन्ग कॉन्ग तीन महीने का है, लेकिन वो अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुका है। हॉन्ग कॉन्ग के दोनों हाथ में कुल मिलाकर 15 उंगलियां हैं और पैरों में कुल 16. उसकी दो-दो हथेलियां भी है। हॉन्ग कॉन्ग के हाथों में अंगूठा एक भी नहीं है।

चिकित्सा विज्ञान में इसे पॉलीडैक्टीलिज्म बर्थ डिफेक्ट के नाम से जाना जाता है। डॉक्टरों की माने तो इस बीमारी की वजह से बच्चे के हाथ-पैर में ज्यादा उंगलियां है। जन्म से पहले बच्चे में इस बीमारी का पता नहीं चल सका। फिलहाल हॉन्ग कॉन्ग के माता-पिता इस बीमारी का इलाज कराने के लिए पैसों का इंतजाम कर रहे हैं।

डॉक्टरों की माने सर्जरी के द्वारा बच्चे के हाथ-पैर से अतिरिक्त उंगलियां हटाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए करीब 30 हजार डॉलर का खर्च आएगा। ऐसे में हॉन्ग कॉन्ग के माता-पिता लोकल चैरिटीज से मदद मांग रहे हैं। उन्होंने उसके इलाज के लिए वो इंटरनेट की भी मदद ले रहे हैं। लोगों की मदद के बाद बच्चा का ऑपरेशन कर उसे इस बीमारी से मुक्त किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+