दर्जनों सांपों के बीच फंसी इगुआना के सिहरा देने वाले वीडियो को मिला बाफ्टा अवार्ड
यूट्यूब पर पिछले साल नवंबर अपलोड किए गए इस वीडियो को चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देता है।
नई दिल्ली। दर्जनों सांपों बीच इगुआना (अमरिकी छिपकली) के बुरी तरह से फंस जाने और बच निकलने वाले बीबीसी अर्थ के चर्चित वीडियो को बाफ्टा अवॉर्ड मिला है। यह वीडियो फर्नांडिया आइलैंड का है. करीब 2 मिनट का यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यूट्यूब पर पिछले साल नवंबर अपलोड किए गए इस वीडियो को चार करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

बाफ्टा अवार्ड क्यों है खास
बाफ्टा (BAFTA)ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स है। बाफ्टा इंग्लैंड टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है। बीसीसी अर्थ के वीडियो को ये अवार्ड मिला है। ये अवार्ड मिलना बड़ी बात मानी जाती है।
क्या है वीडियो में
फर्नांडिया आइलैंड के इस वीडियो में एक इगुआना इगुआना (अमरिकी छिपकली) सांपों के के बीच चली जाती है। इसके बाद वो जान बचाने को भागती है और बड़ी तादाद में सांप उसका पीछा करते हैं। सांप उसे पकड़ लेते हैं लेकिन वो फिर बचकर भागती है। देखिए वीडियो, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications