रात के अंधेरे में कैमरे की कैद हुआ दुर्लभ तेंदुआ, भारत के अलावा सिर्फ इन 2 देशों में मौजूद, जानिए क्या है नाम?

Rare leopard Photo Viral: धरती पर ऐसे कई जीव और जानवर हैं, जिनके बारे इंसान नहीं जानता। और फिर जब उनको देखता है कि हैरान रह जाता है। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में दुर्लभ सफेद कोबरा पाया गया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसको देखकर हर कोई हैरान था। अब ऐसे ही एक और दुर्लभ जानवर की फोटो आईएफएस अधिकारी ने शेयर की है, जो अब वायरल हो चुकी है।

जंगल में खुलेआम घूम रहा दुर्लभ तेंदुआ

जंगल में खुलेआम घूम रहा दुर्लभ तेंदुआ

जंगल में खुलेआम घूम रहे एक दुर्लभ तेंदुए की तस्वीर सामने आई है। वन अधिकारी प्रवीण कसवां (Parveen Kaswan, IFS) ने ट्विटर पर इस फोटो को शेयर किया है। जिसे इसे यूजर भी वाह करने को मजबूर हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि रात के समय जंगल में घूमते हुए जंगली जानवर बेहद शानदार होते हैं।

जानिए क्या है इस दुर्लभ तेंदुए का नाम

जानिए क्या है इस दुर्लभ तेंदुए का नाम

इस दुर्लभ तेंदुए को क्लाउडेड लेपर्ड (Clouded leopard) कहा जाता है। इसका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसकी धारियां बादलों की तरह दिखती हैं। ये जंगली जानवर अत्यंत दुर्लभ हैं। वे केवल भारत, नेपाल हिमालय और इंडोनेशिया में दिखाई पड़ता है।

'इनके बारे में बहुत कम पढ़ा गया'

'इनके बारे में बहुत कम पढ़ा गया'

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने मंगलवार को ट्विटर पर क्लाउडेड लेपर्ड की तस्वीर शेयर करते लिखा कि इनके बारे में बहुत कम पढ़ा गया है। अपने ट्वीट में आईएफएस अफसर ने लिखा- भारत में पाई जाने वाली एक तेज दौड़ने वाली, पेड़ों पर रहने वाली बिल्ली की दुर्लभतम प्रजातियों में से एक। इनके बारे में बहुत कम पढ़ा गया और समझा गया। दायरा भी सीमित है। बादल वाले तेंदुए सुंदर जीव हैं। इसके शरीर पर बनी अद्भुत संरचनाओं को देखिए।

जानिए कैसे होते हैं क्लाउडेड लेपर्ड?

जानिए कैसे होते हैं क्लाउडेड लेपर्ड?

अभी भी क्लाउडेड लेपर्ड (Clouded leopard) की भोजन की आदतों के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है। इसकी जीवन शैली भी एक रहस्य बनी हुई है। ये ऊंचे पहाड़ी इलाकों में देखे जाते हैं। इसके नाखून बहुत नुकीले होते हैं। हालांकि वे ऊंचाई में कम होते हैं, लेकिन बहुत शक्तिशाली हैं।

10 महीने बाद तक ही अपनी मां पर निर्भर

10 महीने बाद तक ही अपनी मां पर निर्भर

वहीं संतुलन बनाए रखने के लिए उनकी लंबी पूंछ होती है। एक मादा बादल वाला तेंदुआ(Clouded leopard) साल में पांच शावकों को जन्म दे सकता है। ये चीते जन्म के 10 महीने बाद तक ही अपनी मां पर निर्भर रहते हैं। इसके बाद वे खुद खाना मुहैया कराते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+