Video: लालच के चक्कर में बुरा फंसा तेंदुआ, जंगली सुअर के शिकार के बाद कर दी ऐसी हरकत, देखता रहा मुंह

Leopard Viral Video: सोशल मीडिया मजेदार और रोचक वीडियोज का खजाना है। यहां आए दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल जाता है। लेकिन जो सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, वो है वाइल्ड लाइफ से जुड़ी वीडियोज। अब तेंदुए की ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो लोगों को सीख देती नजर आ रही है।

दरअसल,भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सुशांत नंदा आए दिन कुछ ना कुछ रोचक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं। अब उन्होंने हाल ही में एक तेंदुए की वीडियो पोस्ट की है, जो अपने मुंह में जंगली सुअर को शिकार के बाद ले जाता हुआ नजर आ रहा है।

Leopard Viral Video

सुशांत नंदा ने पोस्ट किया वीडियो

भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सुशांत नंदा का ट्विटर वन्यजीवों की दिलचस्प वीडियो से भरा हुआ है, उनकी वीडियो एक मैसेज भी देती है। अब उन्होंने हाल ही में एक वीडियो में शेयर किया, जिसमें एक तेंदुआ जंगली सुअर का शिकार करते हुए देखा जा सकता है।

तेंदुए से हुई भारी मिस्टेक!

लेकिन अगले ही पल तेंदुए ने कुछ ऐसा किया कि वो हम सभी के लिए एक सीख होगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ एक सुअर के बच्चे को दबोचने के बाद अपने मुंह में जकड़े हुए हैं। सुअर फड़ाफड़ा रहा है, लेकिन वो उसे पूरी ताकत के साथ पकड़े हुए हैं,

दूसरे के चक्कर में पहला हाथ से गया

लेकिन अगले ही पल में उसे सामने एक और सुअर का बच्चा दिख जाता है, फिर क्या जो हुआ, उसके बाद आप यही कहेंगे कि लालच बुरी बला है! वीडियो कहां का है इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन कई एसयूवी गाड़ी वहां देखी जा सकती है।

पहले का शिकार, फिर लालच ने गंवाया

पहले तो तेंदुए ने छलांग लगाकर जंगली सूअर को अपने मुंह में दबोच लिया, जो अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है, लेकिन जैसे ही तेंदुए को एक और जंगली सूअर दिखता है, तो वह तुरंत पहले वाले को छोड़कर दूसरे के पीछे भागने लगता है, मगर दूसरा उसके चंगुल में नहीं आता।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

सुशांत नंदा ने इस वीडियो के कैप्शन में बहुत ही मजेदार मुहावरे का यूज किया। उन्होंने लिखा- "यह तेंदुआ सुनहरे सिद्धांत को भूल गया - हाथ में एक पक्षी झाड़ी में दो के बराबर है।" वीडियो को अब तक 1 लाख 92 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने कहा कि लालच बुरी चीज हैं, तो किसी ने कहा कि नया नया शिकार पर निकला है, कुछ दिन में सीख जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+