अगर पाना चाहते हैं 5 लाख रु. तो ट्विटर पर इस एक्टर को करें फॉलो, खुलआम दिया ऑफर
ट्विटर पर इस एक्टर को फॉलो करने पर 1 जून को आपने अकाउंट में जमा हो जाएंगे 5 लाख रुपए। खुद ट्विट कर केआरके ने की घोषणा।
मुंबई। अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्विट्स की वजह से सूर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने लोगों को एक कमाल का ऑफर दिया है। केआरके ने लोगों को 5 लाख रुपए देने का ऑफर दिया है। केआरके ने ऐलान किया है कि जो लोग उन्हें 31 मई तक ट्विटर पर फॉलो करेंगे उन्हें 1 जून को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

केआरके ने ट्विटर के जरिए इस बात का ऐलान किया कि जो कोई उन्हें 31 मई, 2017 तक ट्विटर पर फॉलो करेगा, उसके अकाउंट में 1 जून, 2017 तक 5 लाख रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। आपको बता दें कि अभी केआरके को 39 लाख 40 हजार लोग फॉलो करते हैं। अब उन्होंने ऐसा ऐलान क्यों किया है या फिर वो कैसे लोगों के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेंगे इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है।
हलांकि अपने विवादित ट्विटर से लोगों को धेरने वाले कमाल राशिद खान अक्सर इस तरह के विवादों को जन्म देते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मदर्स डे पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्विट किया और लिखा कि मां, एक वक्त था, जब आप मुझे जहर देकर मार देना चाहती थीं, लेकिन आज आपको मुझ पर गर्व होगा। उनके इस ट्विट को पढ़कर हर कोई हैरान रह गया था। अब लोग उनके इस ऐलान पर चौंक गए हैं। हलांकि केआरके लोगों को पैसे लेंगे या नहीं इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हो सकता है कि वो इस ऐलान के साथ अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हो।












Click it and Unblock the Notifications