जुड़वां बहनों ने एक ही शख्स से की सगाई, अब कर रहीं एक ही समय में गर्भवती होने की कोशिश

ऑस्ट्रेलिया की 35 वर्षीय जुड़वां बहनें एक बार फिर चर्चा में हैं। एक ही व्यक्ति से सगाई करने के बाद अब ये दोनों बहन एक साथ एक ही समय में गर्भवती होना चाहती हैं।

कैनबरा, 8 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया की 35 वर्षीय जुड़वां बहनें एक बार फिर चर्चा में हैं। एक ही व्यक्ति से सगाई करने के बाद अब ये दोनों बहन एक साथ एक ही समय में गर्भवती होना चाहती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि दोनों बहन एक साथ गर्भवती कैसे हो सकती हैं। इसका जवाब हम आपको जरूर देंगे, पहले आपको इन बहनों की रोचक कहानी तो बता दें।

दोनों को एक शख्स से हुआ प्यार उसी से की सगाई

दोनों को एक शख्स से हुआ प्यार उसी से की सगाई

एना और लुसी डेसिंग ने कहा कि वह दुनिया की सबसे समान जुड़वां हैं। वे अपने जीवन में तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हैं, यहां तक की उन्होंने एक ही व्यक्ति से सगाई की है। दोनों को एक ही शख्स से प्यार हुआ और उसी से दोनों ने सगाई कर ली। वह बेन वायर्न्स के साथ 9 साल से संपर्क में हैं। बायर्न्स एक इलेक्ट्रीशियन हैं।

समान दिखने के लिए दोनों ने किए 250,000 डॉलर खर्च

समान दिखने के लिए दोनों ने किए 250,000 डॉलर खर्च

समान दिखने का जुनून दोनों को इस हद तक है कि दोनों बहनें एकदम समान दिखने के लिए कड़े नियमों का पालन करती हैं। दोनों एकदम नामतोल कर भोजन करती हैं। एक साथ जगती हैं, एक साथ सोती हैं और एक साथ कसरत करती हैं। दोनों खाना भी एकदम समान खाती हैं। दोनों ने एकदम समान दिखने के लिए 250,000 डॉलर का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी कराया है, जिसमें ब्रेस इम्प्लांट और आइब्रो का ट्रीटमेंट शामिल हैं।

एक रियलिटी शो में सामने आई दोनों की रोचक कहानी

एक रियलिटी शो में सामने आई दोनों की रोचक कहानी

रियलिटी टीवी शो पर इन जुड़वा बहनों की कहानी ​सामने आई, जिसमें आपस में बेहद गहराई से जुड़े भाई-बहनों की कहानी दिखाई जाती है, जो एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते हैं। दोनों ने टीवी शो पर ही बेन वायर्न्स से सगाई की। बायर्न्स ने अपनी मंगेतरों से वादा किया है कि आप दोनों को खुश रखने के लिए जो कुछ भी करना हो, वे करने के लिए तैयार हैं।

कैसे कर रही है एक ही समय पर गर्भवती करने की कोशिश

कैसे कर रही है एक ही समय पर गर्भवती करने की कोशिश

कार्यक्रम में दोनों बहनों से पूछा गया कि वह एक ही समय में गर्भवती होने की कोशिश कैसे कर रही हैं। दोनों बहनों ने बताया कि वह हर सुबह एक ही समय पर अपना तापमान चेक करती हैं कि क्या वे ओवुलेट कर रही हैं। उन्होंने कहा उन्हें हाल ही में पता चला कि वे महीने के एक ही समय में सबसे अधिक फर्टाइल थीं। उन्होंने कहा कि हमने इंटरनेट से सीखा है कि जब आपका तापमान बढ़ जाता है तो आपका ओवुलेटिंग हो जाता है। ओवुलेशन के समय के आसपास एक महिला के प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है। ओवुलेशन के समय उन्होंने अपने पार्टनर को सेक्स के लिए बुलाया। दोनों बहनों ने कहा कि हम सभी काम एक साथ करती हैं इसलिए हमारे एक साथ गर्भवती होने की संभावना भी अधिक है। एना ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि जब लुसी टॉयलेट जाती है तो मैं भी उसके साथ जाती हूं। जब वह नहाती है तो मैं भी साथ नहाती हूं। एना ने कहा कि हम कभी भी अलग नहीं हुए। मुझे नहीं लगता कि हम एक दूसरे से अलग रहकर कोई काम कर सकते हैं। हम एक-दूसरे से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से एक साथ गर्भधारण की संभावना मुश्किल है, इसलिए वह आईवीएफ का तरीका भी अपना सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+