आस्था के नाम पर ये क्या! नशा करते नजर आए बच्चे, वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा
Viral video: वायरल वीडियो में कुछ बच्चों को नशा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद लोग बेहद गुस्से के साथ रिएक्शन दे रहे हैं।

Intoxicated children Video: आस्था के नाम पर नशे का व्यापार दिन ब दिन फलता फूलता जा रहा है। इस व्यापार की जड़ें इस कदर गहराइयों में समाई हुई हैं कि इसके खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाने के बावजूद इसका सफाया करना नामुमकिन सा जान पड़ता है। दुख की बात तो ये है कि देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे भी धीरे-धीरे इस जद में समाते जा रहे हैं। हालिया वीडियो इस बात का जीता जागता सबूत है, जिसे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे किस तरह नशे का सेवन करते नजर आ रहे हैं।
धर्म के नाम पर ये क्या हो रहा?
ट्विटर पर वायरल हो रहा ये वीडियो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि धर्म व आस्था के नाम पर ये सब हो रहा है। आने वाली पीढ़ियों को चौपट करने का प्लान है, बचपन से? वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भगवा चोला पहने तीन से चार बच्चे नशे का सेवन कर रहे हैं। जिस तरह से ये बच्चे नशे का सेवन करते दिख रहे हैं, ऐसा लग रहा है मानो ये इनका रोज का काम हो।
नशे करते दिखे बच्चे
एक बार नशा करने के बाद एक बच्चा इसे अपने साथी को पास करवाता दिख रहा है औऱ फिर अगला बच्चा नशा कर रहा है। वीडियो अपने आप में बेहद दुखी कर देने वाला है। वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य कितने खतरे में है। बच्चों द्वारा नशे करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
इन लोगों पर होनी चाहिए कार्रवाई
एक यूजर ने कहा कि बच्चों की आड़ में अपना एजेंडा चलाकर धर्म को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही इस पूरे मामले की जांच जरूर होनी चाहिए। एक दूसरे ने कहा कि ये भारत का भविष्य है। एक यूजर ने कहा कि ये बच्चे नए भारत का भविष्य बनाएंगे। एक ने कहा कि कुछ लोग इन बच्चों को पैसा दिए होंगे जरूर। जिसके बाद कोई प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा होगा।
'ये देश का भविष्य'
बच्चों को इस तरह नशा करते देख लोग बेहद गुस्से में हैं। कई लोगों ने इसे दिल्ली मेट्रो में आजकल लड़कियों के पहनावे की वायरल हो रही वीडियोज से जोड़कर देखा। लोगों का कहना है कि आजकल लोग संस्कृति को खराब कर रहे हैं। एक ने कहा कि ये चरस का व्यापार दिन ब दिन बढ़ ही रहा है। कईयो ने वीडियो की सत्यता की जांच किए जाने को भी कहा। कईयों का मानना है कि धर्म और इस तरह की हरकतों के बीच कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications