'I am sorry Sanju मैं तुम्हें कभी हर्ट नहीं करूंगी', प्रेमिका ने शहर में लगवाए होर्डिंग, साथ लगाई ये तस्वीर

नोएडा में एक प्रेमिका ने अपने रूठे हुए प्रेमी को मनाने का अनोखा तरीका निकाला। शहर होर्डिंग पर अपने दिल की दबी बात उसने सार्वजनिक कर दी। साथ ही उसने बचपन की तस्वीर भी लगवा दी।

आपको 'सोनम गुप्ता बेवफा है, सिद्धी हेट्स शिवा, शिवदे आई एम सॉरी, राशी बेवफा है' के मामले याद ही होंगे। एक प्रेमी ने अपनी रूठी प्रेमिका को मनाने के लिए तो कहीं एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मनाने के लिए यूनिक तरीका निकाला। कुछ ऐसा ही मामला नोएडा में सामने आया है। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मनाने के लिए बीच सड़क बिलबोर्ड होर्डिंग पर लिखवा दिया- 'I am sorry Sanju', तुम्हारी सुश

इतना ही नहीं, प्रेमिका ने अपने दिल की दबी बात भी सार्वजनिक की। होर्डिंग पर लिखवाया कि मैं कभी भी तुम्हें हर्ट (ठेस) नहीं करूंगी। इस संदेश के साथ उसने अपना अंत में नाम 'सुश' भी लिखवाया। खास बात यह है कि लड़की ने होर्डिंग में अपने बचपन की तस्वीर लगाई है। नोएडा में कहां का है ये मामला?

I am sorry Sanju

दावा किया जा रहा है कि यह होर्डिंग नोएडा सेक्टर 125 ओखला बर्ड सेंक्चुरी के आसपास लगाया गया है। हालांकि, मामले में अभी तक नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। न ही होर्डिंग लगवाने वाले की पहचान हो सकी है।

जितना हैरान नोएडा के लोग इस होर्डिंग को देखकर हुए, उतना ही सोशल मीडिया पर लोगों के हास्य का पात्र बना। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने अपने दोस्त को टैग करते हुए लिखा कि ऐसे प्यार का इजहार कर दो मेरे लिए, तो मानूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस संजू को तलाशना है। वहीं, एक अन्य यूजर ने पुणे के शिवदे आई एम सॉरी होर्डिंग की याद दिलाई।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

  • साल 2022 में सोशल मीडिया पर 20 रुपए की इंडियन करेंसी पर 'राशी बेवफा है' की एक तस्वीर वायरल हुई थी।
  • दो साल पहले यानी 2021 में वैलेंटाइन वीक के दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के चौराहों पर सिद्धी हेट्स शिवा की होर्डिंग्स देखने को मिली थी। होर्डिंग्स को देखने से लग रहा था कि बेवफाई से आहत लड़की ने होर्डिंग लगवाई हैं।
  • साल 2018 में महाराष्ट्र के पुणे शहर के पिंपरी चिंचवड़ में सड़कों पर शिवदे आई एम सॉरी लिखे होर्डिंग्स लगी मिली थी। इसी तरह
  • साल 2016 में 'सोनम गुप्ता बेवफा है' 10 रुपए के नोट लिखे संदेश की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+