महिला पुलिसकर्मियों ने लड़की को बाल पकड़कर स्कूटी से खींचा, सामने आया VIDEO
हैदराबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। यहां तेलंगाना में प्रदर्शन के दौरान स्कूटी पर सवार एक दो महिला पुलिसकर्मियों ने एक प्रदर्शनकारी छात्रा का पीछा किया और उसके बाल भी खींचे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बताते चलें कि तेंलगाना हाईकोर्ट भवन निर्माण के लिए कृषि विश्वविद्यालय की जमीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो महिला पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी का पीछा करती दिखीं। इसके बाद वे उसके बाल खींचने लगीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि ये घटना आज राजेंद्रनगर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। यहां छात्र और अन्य लोग उच्च न्यायालय के भवन के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय की जमीन के आवंटन के पुरजोर विरोध में जुटे हुए हैं। ऐसे में जब प्रदर्शन चल रहा था तो पुलिस ने प्रोटेस्टर्स को हिरासत में लेने की कोशिश की थी। मगर प्रदर्शनकारी भागने लगे।
हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है। मगर ऐसा लगता है कि घटना तब हुई, जब महिला पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करने की कोशिश की।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications