वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में GDP पर बात कर रहा था पति, लाइव वीडियो में अचानक पत्नी ने कर दिया KISS

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने ना सिर्फ लोगों की आम जन जीवन पर असल डाला है, बल्कि लोगों के कामकाज के तरीकों को भी बदल दिया है। कोरोना के कारण अधिकतर लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकों और सेमीनार में हिस्सा लेते हैं। इन्हीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान होने वाली कई अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आई हैं। एक ऐसी ही घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स किसी प्रोग्राम में ऑनलाइन GDP पर चर्चा कर रहे थे, तभी उनकी पत्नी ने कमरे में आकर अचानक किस कर दिया।

Husband talking about GDP in video conferencing, wife suddenly did KISS in live video

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बेहद संजीदा होकर अर्थव्यवस्था पर चर्चा कर रहा है। वीडियो लाइव के बीच कमरे के अंदर उसकी पत्नी आ जाती है लेकिन, उसे ये मालूम नहीं था कि कि प्रोग्राम लाइव है। महिला अपने पति को किस करने की कोशिश करती है। ये देख आदमी थोड़ा असहज हो जाता है। पत्नी की इस हरकत को देखकर पति को गुस्सा आ जाता है और वह उसे खरी-खोटी सुना देता है।

ट्विटर पर इस वीडियो को @sagarcasm यूजर ने शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, जब आपके जीडीपी को गलत समय पर प्रोत्साहन पैकेज मिलता है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। Hiren Jagad नाम के एक शख्स ने वेलेंटाइन महीने का जिक्र करते हुए लिखा कि, अग्रिम में किसिंग डे का मजा लीजिए।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि, इस बेचारी को इस बात की भनक भी नहीं थी कि, कैमरा ऑन है।इस वीडियो को अभी तक 80 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इसे 7 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को रीट्विट किया है। लोग इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+