OMG! मजाक-मजाक में पति ने लगा दी पत्नी की बोली, कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। इंग्लैंड के एक पति ने मजाक-मजाक में अपनी पत्नी की बोली लगा दी। पति ने ऑनलाइन वेबसाइट पर पत्नी की तस्वीर के साथ उसे बेचने के लिए विज्ञापन दे दिया। डेली मेल की खबर के मुताबिक जोकर सिमन ओ केन ने अपनी 27 साल की पत्नी को बोचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर विज्ञापन दे दिया। OMG! 1 रुपए का नोट आपको बना सकता है करोड़पति,बस करना होगा ये काम

लगा दी पत्नी की बोली
सिमन ने अपनी पत्नी लिएंड्रा की तस्वीर के साथ उसे बेचने के पीछे का कारण और उसकी खासियत भी गिनवाई। पेशे से टेलिकॉम इंजीनियर सिमन की पत्नी लिएंड्रा ब्यूटी थेरपिस्ट है। दो दिन बाद जब उसे अपने पति की इस करतूत का पता चला तो बेहद नाराज हो गई। जानें कौन सा नोट आपको चुटकियों में बनाएगा करोड़पति, कैसे करें पहचान?
मजाक पड़ा महंगा
लिएंड्रा की नाराजगी की वजह थी कि उसके पति ने विज्ञापन में उसकी अच्छी तस्वीर नहीं लगाई। वहीं सिमन ने अपनी पत्नी को बेचने के लिए उसकी कीमत 65,880 पाउंड लगाई। दो बच्चों के पिता सिमन ने वेबसाइट पर इस विज्ञापन को देते हुए लिखा कि लिएंड्रा एक समर्पित पत्नी की भूमिका नहीं निभा रही हैं। जो उसे पसंद नहीं आ रहा है। उसने लिएंड्रा को किचन के कामों में पारंगत बताते हुए उसकी खूबसूरती की भी तारिफ की, लेकिन आखिरी में लिखा कि उसे खरीदने के बाद कोई उसे कभी भी लौटाया नहीं जा सकता। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब सिमन ने लिएंड्रा के साथ ऐसा मजाक किया हो। वो पहले भी इसी तरह का मजाक अपनी पत्नी के साथ कर चुके है।












Click it and Unblock the Notifications