वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को दिया लॉटरी का टिकट, किस्मत खुली और रातों-रात बन गई 10 करोड़ की मालकिन
एक शख्स ने वेलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया कि वह करोड़ों की मालकिन बन गई।
वॉशिंगटन, 22 फरवरी। वेलेंटाइन डे हर कपल के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए लोग कई दिन पहले से तैयारी करते हैं और तरह-तरह के गिफ्ट देकर अपने पार्टनर को खुश करने की कोशिश करते हैं। कोई फूल देता है, कोई चॉकलेट, कोई कपड़े तो ज्वैलरी, लेकिन एक शख्स ने वेलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया कि वह करोड़ों की मालकिन बन गई।
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट पर बोले राजनाथ- हम बातचीत के हक में, युद्ध हुआ तो दो-तीन मुल्कों का...

वेलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले ही खरीदा था टिकट
हेमार्केट की रहने वाली मारिया चिकास को उनके पति ने वेलेंटाइन डे पर एक लॉटरी का टिकट खरीदकर दिया। हालांकि लॉटरी का टिकट लेकर वे ज्यादा खुश नहीं थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके पति ने इस टिकट को खरीदकर उन्हें करोड़पति बना दिया है। मारिया उस समय खुशी से फूली नहीं समाई जब उनके पति ने उन्हें फोन कर बताया कि उन्होंने वर्जीनिया लॉटरी टिकट जीत लिया है और वह 10 करोड़ की मालकिन बन गई हैं।

चिकास को नहीं हुआ पति की बातों पर यकीन
मारिया चिकास ने बताया कि जब उनके पति ने उन्हें खबर दी कि हमने Extreme Millions Scratcher game जीत लिया है तो उन्हें पति की बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन वे सच बोल रहे थे। वर्जीनिया लॉटरी के एक प्रवक्ता ने बताया कि चिकास के पति ने वेलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले वर्जीनिया से मानस में इन एंड आउट मार्ट से यह टिकट खरीदा था।

2,937,600 लोगों ने खरीदा था लॉटरी का टिकट
एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्जीनिया लॉटरी का टिकट 2,937,600 लोगों ने खरीदा था, लेकिन इतने लोगों में से किस्मत मारिया चिकास और उनके परिवार पर मेहरबान हुई और आज उनका परिवार 10 करोड़ का मालिक बन गया।

मारिया चिकास ने चुना एक मुश्त रकम का विकल्प
लॉटरी जीतने के बाद मारिया को जीत की रकम हासिल करने के लिए दो विकल्प दिए गए थे। या तो वो एक साथ 30 सालों में किश्तों में वह रकम बिना टैक्स के लेती रहे या टैक्स काटकर एकमुश्त रकम ले लें, लेकिन मारिया ने एकमुश्त रकम का विकल्प चुना और उन्हें टैक्स काटकर लगभग 6 करोड़ रुपए मिले।












Click it and Unblock the Notifications