आसमान से अचानक होने लगी मरे हुए पक्षियों की बारिश, घटना के पीछे कहीं UFO तो नहीं?
नई दिल्ली, 12 फरवरी: दुनियाभर में तेजी से वातावरण में परिवर्तन हो रहा है। जिसका सबसे अधिक असर पशु-पक्षियों पर देखने को मिला है। ब्रिटेन के वेल्स में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वेल्स में अचानक एक साथ सड़क सैकड़ों पक्षी मरकर गिरने लगे। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उस सड़क से गुजर रहे लोगों के सामने जब ये घटना आई तो हर कोई हैरान था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि इतने सारे पक्षी एक साथ कैसे मर गए। कुछ लोग इसके पीछे की वजह अद्श्य पावर बता रहे हैं।

पक्षी बुरी तरख चीख़ रहे थे और शोर कर रहे थे
वेल्स के एक गांव के पास रहस्यमय परिस्थितियों में रात में 200 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई । गुरुवार शाम को बड़ी संख्या में मृत पक्षी वाटरस्टन और हेज़लबीच और पेम्ब्रोकशायर के बीच पाए गए थे। पेम्ब्रोकशायर हेराल्ड के संपादक टॉम सिनक्लेयर ने बताया कि, मुझे सड़क पर 50 से अधिक पक्षी पड़े मिले। वहां पर पक्षी बुरी तरख चीख़ रहे थे और शोर कर रहे थे। वेल्स ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों ने दावा किया है कि पास के ड्रैगन एलएनजी गैस कंपनी प्लांट में हुए रिसाव के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि इस दावे में कोई सच्चाई नजर नहीं आई। PHOTO: Michaela Pritchard

बेहद डरावना था नजारा
वेल्स ऑनलाइन के मुताबिक, इस घटना की चश्मदीद गवाह एक महिला ने बताया कि, जैसे ही वो उस सड़क पर पहुंचीं तो उन्होंने ये नजारा देखा और वो तुरंत ही वहां से निकल गईं क्योंकि उन्हें वो नजारा बेहद डरावना लग रहा था। जब मैं 8 बजे वहां पहुंची थीं तब तक चिड़िया मर चुकी थीं। पेम्ब्रोकशायर काउंसिल ने पुष्टि की कि 200 से अधिक स्टारलिंग सड़क पर मृत पाए गईं हैं। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

तेज आवाज के बाद चिड़िया आसमान से गिरने लगीं
वहीं एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि उसने तेज आवाज सुनी जिसके बाद चिड़िया आसमान से गिरने लगीं। उसने कहा कि वो आवाज बिजली कड़कने जैसी तीव्र तो नहीं थीं मगर उसी के जैसी मिलती जुलती थी। आवाज होने के कुछ ही पल बाद करीब 5 चिड़िया उसकी कार के बोनट पर आ गिरी। कई सड़क पर गिरी हुई थीं। सिनक्लेयर ने बताया कि, लोगों ने मुझे बताया कि, पहली लहर के दौरान मरे हुए पक्षियों को करीब 10 बिनबैग में भरकर ले जाया गया था। जब मैं मौके पर पहुंचा तब भी पक्षी उपर से गिर रहे थे।

लोगों ने कई अधमरी चिड़िया की जान बचाई
उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा था कि, वे गिरने से पहले मर जा रहे थे। सिनक्लेयर ने कहा कि किसी ने उन्हें घर पर फोन किया और उन्हें वहां पहुंचने में आधा घंटा लग गया। उन्होंने कहा कि परिषद उस समय तक जा चुकी थी। घटना स्थल के पास रहने वाली क्लेय ईटन नाम की महिला ने बताया कि वो रात में करीब 11 बजे अपने कुत्ते को टहलाने ले जा रही थी जब उसे अचानक से तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि वो अपने साथ एक अधमरी चिड़िया को घर लेती आईं जिसकी जान बच गई।

कुछ लोग मौत की पीछे बता रहे हैं ये वजह
एक प्रकृति प्रेमी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस घटना के पीछे जो कुछ भी था वह "मानव निर्मित" था। उन्होंने कहा कि, मैं इसके बारे में काफी भावुक महसूस करती हूं, मुझे लगता है कि हमें सामान्य रूप से वन्यजीवों का अधिक सम्मान करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर ड्रैगन एलएनजी के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को संयंत्र में कुछ भी असामान्य नहीं था और यह सामान्य रूप से काम कर रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, ये घटना घर लौट रहे पक्षियों का व्याकुलता की वजह से हुई। रात के अंधेर में वापस अपने घोसलों में लौटने की कोशिश कर रहे ये पक्षी किसी चीज से टकराकर गिरे होंगे। जिससे इनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications