यहां खुले में छोड़े जा रहे हैं सैकड़ों सांप और गिरगिट, वजह ऐसी कि कर देगी हैरान
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: सांप बहुत ही खतरनाक जीव हैं, जिसके जहर की एक बूंद किसी भी इंसान को मौत के घाट उतार सकती है। बहुत से लोग इन सांपों का पालते भी हैं, वो इनको बेचने या फिर जहर निकालकर दवा कंपनियों को देते हैं। इसके बदले उन्हें अच्छी रकम मिलती है, लेकिन अब ब्रिटेन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

खुले में छोड़ दे रहे
दरअसल ब्रिटेन में सांप, गिरगिट जैसे जानवरों को बेचने वाले लोग इन दिनों काफी परेशान हैं। इसकी वजह वहां पर बिजली के दामों में तेजी से बढ़ोतरी है। बिजली संकट की वजह से अब दो से तीन गुना ज्यादा बिल आ रहा है। ऐसे में दुकान मालिक सांप, गिरगिट जैसे जानवरों को खुला छोड़ रहे हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि अब उनकी देखभाल करना उनके बस की बात नहीं है।

विवरियम बेच रहे लोग
सरीसृपों को रखने वाले 36 वर्षीय जेम्स कैल्वर्ट ने कहा कि पहले से उनका बिल दो गुना ज्यादा आ रहा है। मैं कई सालों से सरीसृपों को पाल रहा हूं। वो नियमित रूप से ऑनलाइन वेबसाइट पर चेक करते हैं कि क्या लोग विवरियम बेच रहे हैं। विवरियम एक तरह से कांच का बाक्स होता है, जिसमें जानवरों को रखा जाता है। हाल ही के कुछ महीनों में विवरियम बेचने वालों की संख्या काफी बढ़ी है, जबकि पहले चुनिंदा लोग ये करते थे।

कई उपकरणों की होती है जरूरत
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में उन्होंने फेसबुक मार्केटप्लेस पर विवेरियम चेक किया, तब 30 मील के दायरे में ही 800 से ज्यादा विवेरियम बिक रहे हैं। एक विक्रेता ने बताया कि सांप, गिरगिट और अन्य विदेशी पालतू जानवर को रखना अब महंगा हो गया है, क्योंकि यूपी लाइट, हीट लैंप, ह्यूमिडिफायर और अन्य उपकरणों की आवश्यकता होती है। साथ ही बिजली का बिल भी आता है।












Click it and Unblock the Notifications