क्या आप भी यादगार बनाना चाहते हैं वेडिंग? जानिये भारत में शादी में हेलीकॉप्टर बुक करने में कितना खर्च आता है

आज के समय में शादी को यादगार बनाने का जैसे कंपीटिशन सा चल पड़ा रहा है। हर कोई अपनी शादी को मेमोरेबल बनाना चाहता है। कोई शिव पार्वती के विवाहस्थल पर शादी कर इसे यादगार बनाना चाहता है तो किसी की चाह होती है कि वो गाड़ी या किसी अन्य वाहन की बजाय हेलीकॉप्टर में हवाई यात्रा के जरिये अपनी दुल्हन को घर लेकर आए। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि अगर आप भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं तो भारत में हेलीकॉप्टर का खर्च कितना आता है और कैसे आप इसे बुक कर सकते हैं।

शादी में बुक करना चाहते हैं हेलीकॉप्टर?
बीते समय में कई ऐसी शादिया्ं हुई हैं, जहां लोग अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गए। ये शादियां न सिर्फ ररूख दिखाती हैं मगर आपके लिए एक याद भी बन जाती है। एक ऐसी याद, जो किसी और शादी से कई मायनों में अलग होती है। मगर कई बार लोगों को लगता है कि शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक करने में न जाने क्या और कितनी माथापच्ची करनी पड़ती होगी। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है।

helicopter

कितनी मुश्किल हेलीकॉप्टर की बुकिंग?
हेलीकॉप्टर बुक करना कोई मुश्किल काम नहीं है। जिस तरह शादियों के लिए गाड़ियां या फिर बारातियों के लिए बस बुक की जाती है, ठीक उसी तरह आप भी शादी समारोह के समय अपनी दुल्हन के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। हां इतना जरूर है कि इसके लिए आपको एक तय समय ही दिया जाएगा।

कैसे बुक करें हेलीकॉप्टर?
कई तरह की ट्रैवल एजेंसियां अपनी वेबसाइट पर ये सुविधा आजकल उपलब्ध करवा रही हैं। आप इनकी साइट पर जाकर हेलीकॉप्टर की बुकिंग की जानकारी ले सकते हैं। आप आराम से यहां से हेलीकॉप्टर बुक करवा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि हेलीकॉप्टर में बहुत ज्यादा खर्चा आता है तो आप थोड़े बहुत गलत भी हो सकते हैं।

इन बातों पर निर्भर करता है चार्ज
हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए जो खर्चा आता है वो ट्रैवल की दूरी, समय और कई सारी बातों पर निर्भर करता है। अगर आपको पास के लिए ही बुक करवाना है तो जाहिर तौर पर खर्चा कम ही आएगा। मगर आपको अगर दूर कहीं के लिए बुकिंग करवानी है तो आपको इसके लिए थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

वैसे आमतौर पर हेलीकॉप्टर बुक करने का कम से कम खर्चा 50 हजार आता है। बाकी जैसा कि ऊपर बताया गया है, ये बातें कई चीजों पर निर्भर करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+